{"_id":"b22430299f82fe3aef141ef814a622ed","slug":"the-sepration-of-scotland-will-hurt-britain-says-cameron-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरन: स्कॉटलैंड से तलाक दर्दनाक होगा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
कैमरन: स्कॉटलैंड से तलाक दर्दनाक होगा
Updated Tue, 16 Sep 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
स्कॉटलैंड में आजादी के लिए होने वाले जनमत संग्रह से तीन दिन पहले ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन एबर्डीन में है।
विज्ञापन
वे ऐसे लोगों के मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने अभी तक अपना मन नहीं बनाया है।
एबर्डीन में अपने भाषण के आखिर में डेविड कैमरन ने कहा, "दुनिया के सबसे अच्छे राष्ट्रों के परिवार को पीठ न दिखाएं। एक साथ रहने के लिए मतदान दीजिए, यूनाइटेड किंग्डम को बचाने के लिए मतदान दीजिए।"
उन्होंने कहा कि वे दिल, दिमाग और मन से एक रहना चाहते हैं, "अस्थाई और स्थाई का घालमेल मत करिए। ये अलगाव एक दर्द भरे तलाक की तरह होगा।"
ये लोगों को स्वतंत्रता के विपक्ष में मत डालने की कैमरन की आखिरी अपील है। इससे पहले स्कॉटलैंड के नेता अलेक्स साल्मंड ने एडिनबरा एयरपोर्ट पर हुए एक समारोह में कहा कि आजादी को ना कहने वाले डर फैला रहे हैं।
विज्ञापन
स्कॉटलैंड के लोग गुरुवार को स्वतंत्रता के पक्ष या विपक्ष में मत डालेंगे।
इस बीच ब्रिटेन के तीन प्रमुख नेताओं ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है जिसमें ये प्रस्ताव है कि यदि स्कॉटलैंड जनमत संग्रह को खारिज कर देते हैं तो उसे और शक्तियां दी जा सकती हैं।
विज्ञापन
इस सहमति पत्र पर डेविड कैमरन, एड मिलिबैंड और निक क्लेग शामिल हैं।