..तो इसलिए स्कूल ने लड़कियों के शॉर्ट स्कर्ट पहनने पर लगाई रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में लड़कियों के एक स्कूल ने सीनियर छात्राओं के शॉर्ट स्कर्ट पहनने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही स्कूल की ओर से छात्राओं को सादे कपड़े पहनने और कम से कम मेकअप करने की हिदायत दी है। हर्टफोर्डशायर के बुशे स्थित सेंट मार्गरेट्स स्कूल का कहना है कि छात्राओं को बेहतर ढंग से सिखाने के लिए ऐसा किया गया है।
उनका कहना है कि हम छात्राओं को खुश, आत्मविश्वासी और सहज बनना चाहते हैं, जिसके चलते ड्रेस कोड में बदलाव किया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका रोज हार्डी ने नई सादी यूनिफॉर्म और कम से कम मेकअप करने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि स्मार्ट शॉर्ट स्कर्ट प्रोफेशनल को दर्शाने के साथ ही कठोर रुख को केंद्रित करता है।
परिजनों ने किया स्कूल के फैसले का विरोध
हालांकि छात्राओं के परिजनों ने स्कूल के इस फैसले का विरोध किया है। द टेलीग्राफ के मुताबिक परिजनों ने स्कूल से सवाल किया है कि आखिर आप गुजरे जमाने के ड्रेस कोड को हमारी लड़कियों पर जबरन क्यों लाद रहे हैं, जो हमारी समझ से बाहर है।
वहीं, हार्डी ने स्कूल के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि ड्रेस कोड में बदलाव इसलिए किया गया है कि लड़कियां खुद के बारे में अच्छा एहसास कर सकें और स्कूल में अच्छी तरह सीख सकें। साथ ही हर सुबह पहनावे के फैसले को लेकर दबाव से बच सकें।