फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   The school banned on girls wearing short skirts

..तो इसलिए स्कूल ने लड़कियों के शॉर्ट स्कर्ट पहनने पर लगाई रोक

Tue, 16 Jun 2015 11:26 AM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
The school banned on girls wearing short skirts

ब्रिटेन में लड़कियों के एक स्कूल ने सीनियर छात्राओं के शॉर्ट स्कर्ट पहनने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही स्कूल की ओर से छात्राओं को सादे कपड़े पहनने और कम से कम मेकअप करने की हिदायत दी है। हर्टफोर्डशायर के बुशे स्थित सेंट मार्गरेट्स स्कूल का कहना है कि छात्राओं को बेहतर ढंग से सिखाने के लिए ऐसा किया गया है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि हम छात्राओं को खुश, आत्मविश्वासी और सहज बनना चाहते हैं, जिसके चलते ड्रेस कोड में बदलाव किया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका रोज हार्डी ने नई सादी यूनिफॉर्म और कम से कम मेकअप करने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि स्मार्ट शॉर्ट स्कर्ट प्रोफेशनल को दर्शाने के साथ ही कठोर रुख को केंद्रित करता है।
विज्ञापन

परिजनों ने किया स्कूल के फैसले का विरोध

The school banned on girls wearing short skirts

हालांकि छात्राओं के परिजनों ने स्कूल के इस फैसले का विरोध किया है। द टेलीग्राफ के मुताबिक परिजनों ने स्कूल से सवाल किया है कि आखिर आप गुजरे जमाने के ड्रेस कोड को हमारी लड़कियों पर जबरन क्यों लाद रहे हैं, जो हमारी समझ से बाहर है।

वहीं, हार्डी ने स्कूल के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि ड्रेस कोड में बदलाव इसलिए किया गया है कि लड़कियां खुद के बारे में अच्छा एहसास कर सकें  और स्कूल में अच्छी तरह सीख सकें। साथ ही हर सुबह पहनावे के फैसले को लेकर दबाव से बच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed