'आंख खुली तो सांसद बलात्कार कर रहे थे'
एक 20 वर्षीय व्यक्ति ने ब्रिटेन के पूर्व डिप्टी स्पीकर 56 वर्षीय नीगेल इवांस पर बलात्कार का आरोप लगाया है। अदालत में सुनवाई के दौरान उसने बताया कि सांसद से मिलने उनके घर पर जाने से पहले उसके साथियों ने उसे इस तरह की चेतावनी देते हुए जाने से मना किया था।
उसने आरोप लगाया कि सांसद के बेडरूम में सोते वक़्त जब उसकी आंख खुली तो उसने सांसद इवांस को अपने ऊपर पाया और उस वक़्त उसका बालात्कार हुआ जिसने उसके 'सदमे में' डाल दिया।
इस व्यक्ति ने प्रेस्टन क्राउन अदालत में कहा, वह हमले के वक़्त 'जम गया' और 'हिल नहीं सका' था। यह घटना शिकायतकर्ता के पिछले साल रीबल वैली में सांसद इवांस के घर पर हुए रात्रि भोजन के बाद हुई कही जाती है।
ग़लत फ़ैसला
इस व्यक्ति ने अदालत को बताया कि इससे पहले इवांस ने उसे ना सेक्स के लिए कहा और ना ही सेक्स की मांग की लेकिन बेडरूम में ले जाने के बाद अपने आप को इवांस के गिरफ़्त में पाया।
अभियोजक मार्क हेवुड ने जब उससे पूछा कि क्यों उसने सांसद से साथ उसके बेडरूम में सोने का फ़ैसला लिया जब उसको पेंडलेटन के गांव में अपने घर में अकेले सोने के लिए जाना था।
जवाब में उसने कहा, "मैं नहीं जानता। अब मैं पिछे देखता हूं, यह बेवक़ूफी थी, लेकिन उस वक़्त मैं यह नहीं देख सका कि अधिक कुछ होने वाला है। यह एक ख़राब फ़ैसला था, लेकिन मैं उस वक़्त बुद्धिसंगत नहीं हो सका।"
अश्लील हमले के आरोप
शिकायतकर्ता ने यौन गतिविधियों में शामिल करने के सांसद के द्वारा कई प्रयासों का वर्णन किया जब वे रात के दौरान एक साथ बिस्तर में थे। तब उसने उन्हें दूर धकेल दिया।
उसने अदालत को बताया, "मैं जब उठा तो ख़ुद के ऊपर निगेल को महसूस किया, वह अपने आप को मेरे अंदर करने की कोशिश कर रहे थे, मेरा चेहरा
नीचे की तरफ़ था।" इवांस अपने ऊपर लगे यौन अपराध के नौ मामलों से इंकार करते हैं। इवांस पर एक बलात्कार, दो अश्लील हमले और छह यौन हमले के आरोप लगे हैं।