फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   The Indian received a strong warning for posting a 'cracked flag' on Facebook

फेसबुक पर ‘फटा झंडा’ पोस्ट करने के लिए नौकरी गंवाने वाले भारतीय को मिली कड़ी चेतावनी

Fri, 26 Oct 2018 05:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
The Indian received a strong warning for posting a 'cracked flag' on Facebook

फेसबुक पर एक टीशर्ट पर बने सिंगापुर के झंडे को फाड़कर उसके अंदर से भारतीय तिरंगा निकलता हुआ दिखाकर नौकरी गंवाने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति की परेशानी खत्म नहीं हो रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस भारतीय नागरिक के कारनामे को बेहद गंभीर मानते हुए सिंगापुर पुलिस ने उसे कड़ी चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


44 वर्षीय अविजित दास पटनायक ने ये फोटो 14 अगस्त को सिंगापुर में रहने वाले भारतीयों के एक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट के चलते उसे डीबीएस बैंक ने अपनी नौकरी से हटा दिया था। दो बच्चों व पत्नी के साथ सिंगापुर में रह रहा पटनायक इसके बाद से ही बेरोजगार चल रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार को चैनल न्यूज एशिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि करीब 9 साल पहले सिंगापुर की स्थायी नागरिकता हासिल कर चुके अविजित के मामले की जांच सिंगापुर आर्म्स एंड फ्लैग एंड नेशनल एंथम रूल्स के तहत की गई थी, जिसमें देश के झंडे का अपमान करने के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। चैनल ने बताया कि करीब दो महीने तक जांच करने के बाद पुलिस ने 3 अक्तूबर को उसे कड़ी चेतावनी जारी की थी। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें अविजित को सजा भी मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed