{"_id":"59e41e134f1c1baf678b5f01","slug":"the-coastal-areas-will-be-hit-by-hurricane-ophelia-red-alert-in-the-british-isles","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश द्वीपों से टकरायेगा ओफेलिया तूफान, रेड अलर्ट जारी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटिश द्वीपों से टकरायेगा ओफेलिया तूफान, रेड अलर्ट जारी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 16 Oct 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
Symbolic Picture
ओफेलिया तूफान की वजह से ब्रिटिश द्वीपों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। तूफान की वजह से स्कूलों को बंद रखने की एडवाइजरी भी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अटलांटिक महासागर से उठा यह तूफान 90 एमपीएच (145 किमी/ घंटा) की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: आपदा से हर साल 23 लाख भारतीय होते हैं बेघर, बाढ़ है अहम कारण: रिपोर्ट
विज्ञापन
तटीय क्षेत्रों में सोमवार सुबह 9 बजे इस तूफान का असर पड़ेगा। मौसम विभाग ने लोगों को बेवजह यात्रा करने के लिए मना किया है। मौसम विभाग ने उत्तरी आयरलैंड, वाल्स, दक्षिणी क्षेत्र और सेंट्रंल स्कॉटलैंड में यैलो वार्निंग जारी की है।
विज्ञापन
पढ़ें: नेट तूफान ने लूसियाना में दी दस्तक, भारी तबाही की आशंका
सूत्रों के मुताबिक सैनिकों को भी आदेश दिया गया है कि किसी भी आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें। भीषण तबाही की आशंका वाले क्षेत्रों वेक्सफोर्ड, गालवे, मायो, क्लार, कॉर्क, केरी, लिमरिक और वाटरफोर्ड में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।