फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   The announcement of the increase in petroleum taxes can be withdrawn in France

फ्रांस सरकार वापस ले सकती है पेट्रोलियम ईंधन पर कर में वृद्धि की घोषणा

Tue, 04 Dec 2018 05:55 PM IST
भाषा, पेरिस
भाषा, पेरिस Updated Tue, 04 Dec 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
The announcement of the increase in petroleum taxes can be withdrawn in France
पेरिस में प्रदर्शनकारी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

फ्रांस में जनता के हिंसक विरोध के चलते प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप मंगलवार को पेट्रोलियम ईंधन पर करों में प्रस्तावित की गई वृद्धि को वापस लेने की घोषणा कर सकते हैं। करों में यह वृद्धि एक जनवरी से लागू होनी है। सरकारी सूत्रों ने यह बात कही। 

विज्ञापन


ईंधन कर वृद्धि के खिलाफ फ्रांस के लोग पीली जर्सी (येलो वेस्ट) पहनकर आंदोलन कर रहे हैं और उनका आंदोलन हिंसक हो चुका है। सूत्रों ने कहा कि ईंधन कर वृद्धि को वापस लेने की घोषणा के साथ कुछ और उपाय भी किए जाएंगे जिससे राष्ट्रव्यापी स्तर पर चल रहे प्रदर्शनों के सिलसिले को रोका जा सके। 

विज्ञापन

फ्रांस में शुरू हुआ प्रदर्शनों का सिलसिला सड़कों पर संघर्ष में बदल गया। सप्ताहांत प्रदर्शन के दौरान पेरिस में जमकर तोड़फोड़ हुई। फ्रांस के प्रदूषण रोधी प्रयासों के वित्तपोषण के लिए ईंधन पर कर बढ़ाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद पिछले महीने से यहां जमकर हिंसक आंदोलन का सिलसिला शुरू हो गया। 

हालांकि, यह मामला ईंधन कीमतों में वृद्धि से शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही यह राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों के खिलाफ एक बड़े विरोध में बदल गया। राष्ट्रपति पर ऐसी नीतियां लागू करने का आरोप है जिनकी वजह से निचली आयवर्ग वाले परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed