फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Thailand: Adolescents will take four months to get out of the cave

थाईलैंड : किशोर फुटबॉल टीम को गुफा से बाहर आने में लग सकता है चार महीने का समय

Wed, 04 Jul 2018 07:24 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 07:24 AM IST
विज्ञापन
Thailand: Adolescents will take four months to get out of the cave
थाईलैंड में जिन 12 किशोरों और उनके कोच को गुफा में ढूंढ़ निकाला गया है, अभी उनके बाहर आने में चार माह का वक्त और लग सकता है। उन्हें गुफा से बाहर निकालने के लिए बनाई गई योजना के तहत सभी 13 लोगों को न सिर्फ चार माह तक उन्हें खाना दिया जाएगा बल्कि उन्हें गोताखोरी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सेना द्वारा जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई। थाईलैंड की किशोर फुटबाल टीम के 13 सदस्यों के गायब होने के नौ दिन बाद सोमवार को उनके गुफा में जीवित मिलने पर उन्हें बचाव दल द्वारा दवाएं और खाना दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सेना के अनुसार, इन किशोरों को यह सामग्री इस हिसाब से देने की कोशिश की जा रही है ताकि चार माह तक उन्हें इसकी कमी नहीं हो। टैम लुंग गुफा बाढ़ के समय हमेशा पानी से भर जाती है और बाढ़ का पानी सितंबर या अक्टूबर तक रहता है। गुफा में भरे पानी को पंप के जरिए बाहर निकालने की कोशिशें भी की जा रही हैं, लेकिन इसमें अधिक सफलता नहीं मिल रही है। बचावकार्य में लगी थाईलैंड की सेना का कहना है कि गुफा से बाहर निकलने के लिए इन किशोरों को तैराकी सीखनी होगी या फिर उन्हें बाढ़ के पानी के उतर जाने तक इंतजार करना होगा जिसमें महीनों भी लग सकते हैं।
विज्ञापन


रॉयल थाई नौसेना के कप्तान अकानंद सुरावान ने बताया कि इन 12 किशोरों और उनके कोच को सुरक्षित रखने के लिए गुफा में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ाई जाएगी ताकि उनका सांस लेना आसान हो सके। गवर्नर ओसोतानाकोर्न ने कहा कि हम गुफा के भीतर मेडिकल टीम भी भेजेंगे ताकि फुटबाल टीम के सदस्यों की सेहत सुधारी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वाले खुशी से चहक उठे
लापता टीम के परिवार वालों को जब उनके जीवित होने का समाचार मिला तो वे खुशी से चहक उठे। बता दें कि फुटबाल टीम और उनके 25 वर्षीय सहायक कोच 23 जून को अभ्यास के बाद गुफा घूमने गए थे लेकिन भारी बारिश के बाद अंदर फंस गए। गुफा में पानी भरने के बाद मौसम में थोड़ा सुधार होने का फायदा उठाकर गोताखोरों ने अंदर जाकर उन्हें बचाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed