फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   terror attack outside british parliament

ब्रिटेन की संसद के बाहर कार से आतंकी हमले की कोशिश, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

Wed, 15 Aug 2018 04:13 AM IST
एजेसी, लंदन
एजेसी, लंदन Updated Wed, 15 Aug 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
terror attack outside british parliament
1

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में संसद पर मंगलवार को एक कार से आतंकी हमला हुआ। एक अनियंत्रित कार संसद भवन के बाहर लगे सुरक्षा बैरियरों से टकरा गई। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी है, जबकि हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सिल्वर रंग की इस कार के बारे में वहां पर मौजूद लोगों के मुताबिक ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने जान बूझकर कार को बैरियर से टकराया है। पुलिस ने इस घटना को आतंकी घटना करार दिया है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में करीब 20 साल के युवक को आतंकी संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कॉटलैंड पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक कार में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं था और उसके पास के कोई हथियार भी बरामद नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद ब्रिटेन की पीएम टेरीजा मे ने वेस्टमिंस्टर इलाके में हुई घटना में घायलों के प्रति संवेदना जताई और आपात सेवाओं को शुक्रिया कहा। 
यह घटना कल सुबह लंदन के स्थानीय समयानुसार 7:37 बजे हुई। घटना स्थल पर मौजूद इवलिना ओकाब ने बताया कि ऐसा लगता है हमला जा बूझकर किया गया है। कार तेज गति में थी और बैरियरों की तरफ बढ़ी। इसी बीच उन्होंने सड़क के दूसरी तरफ काफी तेज आवाज सुनी और कोई चीख रहा था। ओकाब जब पीछे मुड़ी तो उन्होंने देखा कार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी। एक और प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक संसद के पास किसी का तेज रफ्तार गाड़ी चलाना सामान्य बात नहीं है।  


पिछले साल भी हो चुकी है आतंकी घटना

पिछले वर्ष मार्च में खालिद मसूद नाम के एक आतंकी ने वेस्टमिंस्टर ब्रिज के पास ही एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। हालांकि उसे घटनास्थल पर ही गोली मार दी गई थी। ब्रिटेन में पिछले साल हुई पांच आतंकी घटनाओं में ये पहली थी जिसके तार आतंकियों से जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed