{"_id":"5b1672b04f1c1bac6e8b63f3","slug":"teenager-isis-terrorist-found-guilty-for-preparing-attack-on-british-museum","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 वर्षीय युवती ISIS की सबसे कम उम्र की दोषी करार, रच रही थी हमले की साजिश","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
18 वर्षीय युवती ISIS की सबसे कम उम्र की दोषी करार, रच रही थी हमले की साजिश
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jun 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन की अदालत ने 18 साल की एक लड़की को ब्रिटिश म्यूजियम पर आतंकी हमले की योजना बनाने के मामले में दोषी ठहराया है। इस फैसले के बाद सफा बाउलार नामक यह युवती इस्लामिक स्टेट की सबसे कम उम्र की दोषी ब्रिटिश आतंकी बन गई है। सफा की मां मिना डिच (44) को भी उसकी मदद करने के लिए दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन
सफा बाउलार पर आरोप था कि वह आईएस में शामिल होने के लिए सीरिया जाने की योजना बना रही थी। आईएस के आतंकी और अपने प्रेमी के मारे जाने के बाद वह लंदन में आतंकी हमला करने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक, ओल्ड बैले स्थित एक ज्यूरी ने उसे आतंकवाद के दो आरोपों में दोषी ठहराया। रिपोर्ट में कहा गया कि उसे छह सप्ताह के अंदर सजा सुनाई जाएगी। 2015 में बाउलार पेरिस में हुए आतंकी हमलों के बाद आतंकियों के ऑनलाइन संपर्क में आकर कट्टरपंथ की शिकार हो गई थी। उस समय वह 16 साल की थी।
विज्ञापन