{"_id":"59be38a94f1c1b7d688b50a9","slug":"swedish-politician-rape-due-to-political-tilt","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक विचारधारा अलग होने की वजह से स्वीडिश राजनेता का रेप","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
राजनीतिक विचारधारा अलग होने की वजह से स्वीडिश राजनेता का रेप
बीबीसी, हिन्दी
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
PATRIK LILJEGLÖ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीडन के एक राजनेता ने फेसबुक पर जानकारी दी है कि राजनीतिक झुकाव की वजह से उनके साथ चाकू की नोक पर बलात्कार किया गया था। पैट्रिक लिल्जिगोल्ड फालुन शहर के वामपंथी दल के नेता हैं।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम को परिषद की बैठक में उन्होंने यह बात कही। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्वीडन की एसवीटी ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। नेशनल फॉरेंसिक सेंटर भी इस मामले पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
जुलाई में हुआ था हमला
लिल्जिगोल्ड ने बताया कि जुलाई के अंत में यह हमला तब हुआ, जब वो एक शाम पैदल अपने घर जा रहे थे। उन्होंने कहा, मुझसे बहुत बुरा सलूक किया गया। इस बात को लेकर कि मैं वामपंथी हूं, मुझे गद्दार कहा गया और चाकू की नोक पर बलात्कार किया गया।
विज्ञापन
लिल्जिगोल्ड ने कहा कि उनके साथ जो कुछ भी हुआ है उसे वो वहीं दफन कर देते और किसी को इसकी जानकारी नहीं मिलती। लेकिन उन्होंने यह महसूस किया कि उन्हें यह बताना ही होगा क्योंकि यह राजनीति से प्रेरित हमला था। उन्होंने लिखा, आज मैं यहां खड़ा हूं क्योंकि मेरा मानना है कि लोकतंत्र हमारे समाज का अभिन्न अंग है, और मुझे लगता है कि मुझे बताना चाहिए।
लोकतंत्र से महत्वपूर्ण कुछ नहीं
वामनेता ने कहा कि वो अपने एजेंडे को नहीं छोड़ेंगे, लेकिन जो हुआ है उसके बाद तो और दृढता से लड़ेंगे। लोकतंत्र से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं, लोग इसके अधिकार के लिए हर दिन मरते हैं और हमारे माता-पिता के संघर्षों के जरिए हमें जो अधिकार मिले हैं, उसके लिए हम संघर्ष जारी रखेंगे।
पुलिस के प्रवक्ता स्टीफन डैंगर्ट ने टीटी न्यूज एजेंसी को बताया कि हमले की जगह की जांच की जा चुकी है और परिणामों को फॉरेंसिक विशेषज्ञों के पास विश्लेषण के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, यदि इसके पीछे मकसद राजनीतिक निष्ठा है, तो यह स्पष्ट रूप से एक हेट क्राइम है।
फेसबुक पर लिल्जिगोल्ड की सराहना
फेसबुक पर लोगों ने लिल्जिगोल्ड का समर्थक किया और बहादुरी के लिए उनकी सराहना की। एक ने लिखा, आपकी ताकत और साहस के साथ ही लोकतंत्र के लिए आपके संघर्ष के प्रति सम्मान। हम आपके और लोकतंत्र के लिए आपके संघर्ष के साथ हैं।
एक ने लिखा, मुझे पार्टी में आपका सहयोगी होने पर गर्व है और जो कुछ भी आपके साथ हुआ है इसका मुझे बेहद अफसोस है। आपका साहस और आपकी ताकत अविश्वसनीय और प्रेरणादायक हैं। वामदल स्वीडन में छठी सबसे बड़ी पार्टी है। यह खुद को समाजवादी और नारीवादी कहती है। ये मुख्य रूप से रोज़गार, कल्याणकारी सेवाएं और लैंगिक समानता के अधिकार के लिए कार्यरत रहती है।