{"_id":"5a1a85834f1c1bc8678bde35","slug":"swedish-acedamy-banned-a-member-of-nobel-summit-because-of-sexual-harashment-chargers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन दुर्व्यवहार के आरोप के बाद नोबेल समिति से जुड़े व्यक्ति पर प्रतिबंध ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
यौन दुर्व्यवहार के आरोप के बाद नोबेल समिति से जुड़े व्यक्ति पर प्रतिबंध
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोबेल साहित्य पुरस्कार देने वाली द स्वीडिश एकेडमी ने यौन दुर्व्यवहार के आरोप के बाद समिति से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह व्यक्ति स्टॉकहोम कल्चरल सेंटर का निदेशक है।स्वीडन के बडे न्यूजपेपर ने 18 महिलाओं की तरफ से इस व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न या रेप के आरोप से संबंधित खबर छापी थी।
विज्ञापन
एकेडमी की तरफ से यह कार्रवाई खबर सामने आने के बाद से की गई है। एकेडमी ने इस व्यक्ति पर 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले नोबेल समारोह के मेहमानों की सूची से इस व्यक्ति का नाम बाहर कर दिया है। न्यूजपेपर के अनुसार यौन उत्पीड़न की ये घटनाएं साल 1996 से 2017 के दौरान की हैं। यह व्यक्ति जिस सेंटर में काम करता है उसे एकेडमी की तरफ से फंड दिया जाता है।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिकी अर्थशास्त्री और नोबेल विजेता थेलर ने भारत में नोटबंदी को बताया दोषपूर्ण
विज्ञापन