फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   sweden train drivers skirt

स्कर्ट पहनकर ट्रेन चलाएंगे ड्राइवर

Sun, 09 Jun 2013 01:39 PM IST
Updated Sun, 09 Jun 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
sweden train drivers skirt

स्वीडन के दर्जनों पुरुष ट्रेन ड्राईवरों ने हाफ पैंट (शॉर्ट्स) पहनने पर प्रतिबंध लगने के बाद गर्मी के मौसम में काम करने के लिए अपने अनुकूल लिबास का एक अनूठा विकल्प ढूंढ लिया।

विज्ञापन


अब इन ड्राइवरों ने शॉर्ट्स के बजाय स्कर्ट पहनना शुरू कर दिया है। राजधानी स्टॉकहोम से उत्तर में रोसलाग्सबानान रूट पर काम करने वाले ट्रेन ड्राइवरों ने पिछले दो हफ़्ते से स्कर्ट पहनकर काम करना शुरू किया है।
विज्ञापन


ट्रेन संचालक कंपनी अरीवा ने ड्राइवरों के शॉर्ट्स पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कंपनी ने जनवरी में इस इलाके की रेल लाइन का अधिग्रहण किया था।

स्थानीय अखबार मित्ती के मुताबिक कंपनी को अपने ड्राइवरों के स्कर्ट पहनने पर कोई ऐतराज़ नहीं है।

कैसे आया स्कर्ट का ख्याल

अरीवा के सूचना प्रबंधक थॉमस हेडेनियस ने बताया, “हमारा मानना है कि अरीवा का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मचारियों को शालीन और अच्छा दिखना चाहिए और मौजूदा वर्दी इस लिहाज से मुफ़ीद है। अगर पुरुष कर्मचारी स्कर्ट पहनना चाहते हैं तो हमें कोई ऐतराज़ नहीं है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर मार्टिन एकेर्स्टन ने बीबीसी को बताया कि जब उन्हें सर्दी में कंपनी के नए ड्रेस कोड के बारे में सूचित किया गया तब उनके साथियों और उन्हें स्कर्ट पहनने का ख्याल आया।

उन्होंने बताया, “हमने हमेशा यह कहा कि जब गर्मी का मौसम आएगा, तो हम स्कर्ट पहनेंगे। यहां गर्मी में हम शॉर्ट्स पहनना पसंद करते हैं लेकिन अगर हम ऐसा नहीं कर पाएंगे तो स्कर्ट हमारे लिए सबसे आरामदायक होगा।”


ये ड्राइवर केवल गर्मी के दिनों में स्कर्ट पहनेंगे जबकि ठंड के मौसम में वे पैंट पहनेंगे।

एकेर्स्टन का कहना है, “यात्री हम लोगों को घूर-घूरकर देखते हैं लेकिन अब तक किसी ने कुछ नहीं कहा है, कम से कम मुझसे किसी ने कुछ नहीं कहा है। अगर यह मेरे आराम और सहूलत की बात है तो मुझे ऐसा करने में कोई गुरेज़ नहीं है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed