{"_id":"5a9130b34f1c1ba4268bc022","slug":"study-says-that-one-french-woman-in-eight-has-faced-sexual-harrasment","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट का दावा: देश की हर आठ में से एक महिला हुई है यौन हिंसा का शिकार","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
रिपोर्ट का दावा: देश की हर आठ में से एक महिला हुई है यौन हिंसा का शिकार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस दुनियाभर में आधुनिक जीवनशैली के लिए जाना जाता है। मगर एक रिपोर्ट ने इस देश का दूसरा चेहरा दिखाने की कोशिश की है। पेरिस स्थित थिंक टैंक फाउंडेशन जीन जॉरेस की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस की लगभग 40 लाख महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें अपने जीवन में यौन हिंसा का शिकार होना पड़ा है। यह आंकड़ा देश की आबादी का 12 प्रतिशत है यानी कि इस देश की हर आठवीं महिला अपने जीवन में यौन हिंसा से गुजरी है।
विज्ञापन
थिंक टैंक की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस की 43 प्रतिशत महिलाओं ने स्वीकार किया है कि उन्हें उनकी मर्जी के बिना छुआ गया है। वहीं 58 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि वह गलत तरह के व्यवहार का शिकार हुई हैं। फ्रांस की आधी महिलाओं का कहना है कि उन्हें अपशब्द कहे गए और लिंगभेदी टिप्पणियां की गई हैं। इसके अलावा हर पांचवी महिला ने माना कि उसे मेल और मैसेज के जरिए पोर्न सामग्री प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट के अनुसार कई ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्हें कि अपनी जिंदगी में कई बार उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है। इस रिपोर्ट में पीड़ितों द्वारा भुगते गए दुष्परिणाम और लंबी अवधि के नतीजों के बारे में भी बात की गई है। बहुत से दूसरे देशों की तरह पिछले कुछ महीनों में फ्रांस की महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई यौन हिंसा की घटनाओं को साझा किया है। जिसने देश में एक राष्ट्रीय चर्चा का रूप ले लिया था।
विज्ञापन