फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   strong earthquake struck Italy

इटली में 6.2 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके, कई जहग ढही बिल्डिंग

Thu, 25 Aug 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 01:09 PM IST
strong earthquake struck Italy
- फोटो : MASSIMO PERCOSSI
इटली के पेरुगिया शहर के करीब बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियो लाजिकल सर्वे के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि भूकंप के झटके रिमनी, रोम और पेसकारा में भी महसूस किए गए हैं। आपदा में घिरे लोगों के लिए फेसबुक ने सेफ्टी चेक सुविधा शुरू की है। 


ताजा जानकारी के मुताबिक अरक्यूआता के मेयर ने कहा,'पेस्कारा देल त्रोन्तो में सभी मकान ढह गए हैं। यह आपदा है हम लोगों से गांव खाली कराके उन्हें खेल के मैदान में भेज रहे हैं। यहां आने के बाद मुझे रोना आ रहा है। मैंने इस तरह की तबाही पहले नहीं देखी।'


बीबीसी के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों ने बताया मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। आशंका जताई जा रही है मरने वालों की संख्या बढ़ सरकती है। अकूमोली के सेंट्रल इटेलियन टाउन के मेयर ने कहा कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।  
विज्ञापन


भूकंप की वजह से बुजुर्ग दंपति के मरने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक मरने वाले बुजुर्ग दंपति हैं। भूकंप के समय दोनों अपने घर में ही थे। इटली के प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा नागरिक सुरक्षा एजेंसियां भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में विशेष वाहन भेजे जा रहे हैं। 





 

परिवार मलबे के नीचे दबे

strong earthquake struck Italy
न्यूज एजेंसी एजीआई के अनुसार इटली के प्रधानमंत्री मेट्टो रेंजी भूकंप के संबंध में जानकारी ले रहे हैं। रेडियो वन ने अकूमोली और अमाटरिस में बिल्डिंगों के ढह जाने की खबर दी है। रे जर्नलिस्ट लियोनार्डो मेताल्ली ने कहा,'भूकंप काफी तीव्र था और नुकसान भी हुआ है।' भूकंप के जोरदार झटके पूरे सेंट्रल इटली सहित एड्रिएटिक सागर में भी महसूस किए गए ।

अकूमोली के मेयर स्टेफानो पेत्रोची ने रेडियो वन से कहा,'यहां पर हालात बहुत खराब हैं और फायरफायटर्स अभी तक नहीं पहुंचे हैं। एक व्यक्ति बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर फंसा हुआ है हम उसे नीचे नहीं ला सकते जबकि दो छोटे बच्चों के साथ एक परिवार मलबे के नीचे दबा हुआ है।'

अमात्रिस में भूकंप से एक अस्पताल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। एक डॉक्टर ने रेडियो वन को बताया,'यहां पर अस्पताल को बहुत नुकसान हुआ है। अस्पताल के मरीजों को दूसरी जगह रीती भेजा जा रहा है।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed