{"_id":"5bcda76abdec22696d780bfe","slug":"stephen-hawking-wheelchair-and-some-thesis-will-be-auctioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टीफन हॉकिंग की व्हीलचेयर और थीसिस की होगी नीलामी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
स्टीफन हॉकिंग की व्हीलचेयर और थीसिस की होगी नीलामी
एजेंसी, लंदन
Updated Mon, 22 Oct 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के कुछ शोधपत्रों और व्हीलचेयर समेत उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण वस्तुओं की नीलामी में भौतिकशास्त्री के रूप में उनकी लोकप्रियता नजर आएगी।
नीलामीघर क्रिस्टी ने सोमवार को हॉकिंग की 22 चीजों की ऑनलाइन बिक्री की घोषणा की जिनमें ब्रह्मांड की उत्पत्ति पर उनकी डॉक्टरल थीसिस, उनके कुछ पुरस्कार और वैज्ञानिक शोधपत्र आदि शामिल हैं। इन शोधपत्रों में ‘स्पेक्ट्रम ऑफ वार्महोल्स’ और ‘फंडामेंटल ब्रेकडाउन ऑफ फिजिक्स इन ग्रेविटेशनल कॉलेप्स’ शामिल हैं।
क्रिस्टी में पुस्तकों और पांडुलिपि विभाग के प्रमुख थॉमस वेनिंग ने कहा कि ये शोधपत्र हॉकिंग की सोच के विकासक्रम को, उनकी बुद्धिमत्ता को दर्शाते हैं। हॉकिंग एक कॉस्मोलॉजिस्ट के रूप में प्रसिद्ध रहे और अंतरिक्ष में ब्लैक होल पर उनके अनुसंधान हमेशा खबरों में रहे।
विज्ञापन
महज 22 साल की उम्र में मोटर न्यूरोन बीमारी का पता लगने के बाद उनकी जिंदगी कुछ ही साल बचे होने की आशंका व्यक्त की गयी थी। उसके बाद भी वह सालों तक व्हीलचेयर पर रहते हुए भौतिकी के क्षेत्र में अपना अनुसंधान करते रहे। उनका निधन गत मार्च में 76 साल की उम्र में हो गया था।