फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   stephen Hawking made several major discoveries throughout his career but he likes marilyn monroe

मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के दीवाने हॉकिंग के लिए महिलाएं पहेली रहीं

Wed, 14 Mar 2018 10:53 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
 stephen Hawking made several major discoveries throughout his career but he likes marilyn monroe
महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने न केवल ब्रह्मांड और ब्लैक होल के रहस्यों को उजागर किया बल्कि वह एक बेहतरीन लेखक भी रहे। हॉकिंग को 1962 में मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी हुई और यह बताया गया कि उनकी उम्र महज पांच साल है। बीमारी डायगनोस होने के बाद वह न केवल उन्होंने बार बार मौत को मात दी बल्कि दुनिया के सामने विज्ञान से जुड़े कई खुलासे भी किए। वह हॉकिंग ही थे जिन्होंने  यह कहकर भी सनसनी फैला दी थी कि 200 साल के भीतर धरती का विनाश हो जाएगा।  
विज्ञापन


2010 में दिए अपने इस बयान में हॉकिंग ने कहा था कि बढ़ती आबादी, घटते संसाधन और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा लगातार धरती पर मंडरा रहा है।  अगर इंसान को इससे बचना है तो अंतरिक्ष में आशियाना बनाना पड़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में जिंदा रहने के सिद्धांत का हवाला देते हुए हॉकिंग ने कहा की पहले इंसान के अनुवांशिक कोड में लड़ने-जूझने की जबरदस्त शक्ति थी। 100 साल बाद यदि इंसान को अपना अस्तित्व बचाना है तो धरती को छोड़कर कोई दूसरा ठिकाना खोजना होगा। 
विज्ञापन


हॉकिंग अतीत में जाने का रास्ता और भविष्य में जाने का शॉर्टकट खोजना चाहते थे। उन्होंने कहा था एक जमाने में बीते कल की यात्रा किए जाने की बात को वैज्ञानिकों की सनक मान जाता था। मुझे खुद भी इस बारे में बात करने से डर लगता था। लेकिन फिर उन्होंने इस बात की परवाह करनी छोड़ दी। वह खूबसूरत हीरोइन हॉकिंग मार्लिन मुनरो के दिवाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दुनिया में कोई भी चीज असम्भव नहीं है

 stephen Hawking made several major discoveries throughout his career but he likes marilyn monroe
stephen Hawking
वह कहते थे कि अगर उनके पास टाइम मशीन होती तो वह हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा मानी जाने वाली मार्लिन मुनरो से मिलने जाते। वह कहते थे कि इस दुनिया में कोई भी चीज असम्भव नहीं है।  इसके पीछे उनका तर्क होता था कि हर भौतिक वस्तु के कई आयाम होते हैं।  बीते कल की यात्रा का मतलब ही है उन आयामों के पार जाना। 

1974 में हॉकिंग ने भाषा की छात्रा जेन विल्डे से शादी की और दोनों के तीन बच्चे हुए। ये शादी ज्यादा नहीं चल सकी और उनका1999 में तलाक हो गया। इसके बाद हॉकिंग ने दूसरी शादी की और  जब उनसे पूर्ण रहस्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके लिए महिलाएं पूर्ण रहस्य बनी हुई हैं। 

उन्होंने कहा था कि हम सभी यह जानते है कि हम कहां से आए हैं। उन्होंने प्रसिद्ध पुस्तक ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम ने बिग बैंग सिद्धांत, ब्लैक होल, प्रकाश शंकु और ब्रह्मांड के विकास के बारे में नई खोजों का दावा कर दुनिया भर में तहलका मचाया था। 10 लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी है। इस पुस्तक के प्रकाशित होने के बाद हॉकिंग न सिर्फ आम जनता में लोकप्रिय हो गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed