{"_id":"5b245ed34f1c1bf96e8b8620","slug":"stephen-hawking-earth-saving-message-spreads-in-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थियों को दफनाने के दौरान स्टीफन हॉकिंग का पृथ्वी बचाने वाला संदेश अंतरिक्ष में प्रसारित","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
अस्थियों को दफनाने के दौरान स्टीफन हॉकिंग का पृथ्वी बचाने वाला संदेश अंतरिक्ष में प्रसारित
एजेंसी, लंदन
Updated Sat, 16 Jun 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
स्टीफन हॉकिंग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के एक संदेश को शुक्रवार को सबसे करीबी ब्लैक होल की ओर प्रसारित किया गया। इसी दौरान उनकी अस्थियों को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में आइजक न्यूटन और चार्ल्स डार्विन की कब्र के नजदीक दफनाया गया।
इस कार्यक्रम में परिवार, दोस्त, रिश्तेदारों के अलावा 100 देशों से करीब 1000 प्रशंसक भी शामिल हुए। वहीं हॉकिंग की तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से बोलने वाले तीन अन्य लोग खास मेहमान रहे। ग्रीक संगीतकार वेंगलीस की विशेष तौर पर लिखित संगीत के साथ हॉकिंग की लोकप्रिय आवाज को अंतरिक्ष में स्पेन के यूूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) उपग्रह की रेडियो तरंगों से प्रसारित किया गया।
ईएसए ने कहा कि अपने इस छह मिनट के संदेश में हॉकिंग पृथ्वी को बचाने का संदेश दे रहे हैं। इस संदेश को ब्लैक होल 1ए 0620-00 की ओर प्रसारित किया गया। इस ब्लैक होल की खोज 1975 में की गई थी और यह पृथ्वी से 3,500 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
विज्ञापन
स्टीफन हॉकिंग की बेटी लूसी हॉकिंग ने अंतरिक्ष एजेंसी के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि उनके पिता हमेशा से अंतरिक्ष में जाना चाहते थे और ब्रह्मांड के रहस्यों का पता लगाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि मेरे पिता की मौजूदगी को अंतरिक्ष में बनाए रखना खूबसूरत है।