फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   spain Catalonia referendum government states it Unconstitutional 337 injured during vote

अलग देश बनाने के लिए कैटलोनिया ने किया जनमत संग्रह, स्पेन ने बताया असंवैधानिक

Mon, 02 Oct 2017 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 02 Oct 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
spain Catalonia referendum government states it Unconstitutional 337 injured during vote
कैटलोनिया जनमत संग्रह
कैटलोनिया, स्पेन से अलग होने की कगार पर है। कैटलोनिया के नेता कार्ल्स पुइगडेमोंट ने दावा किया कि जनमत संग्रह में 90 प्रतिशत वोट स्पेन से अलग होने के पक्ष में पड़े हैं। इस जनमत संग्रह को स्पेन सरकार द्वारा असंवैधानिक करार दिया गया है। पिछले कुछ सालों में आई आर्थिक मंदी और सार्वजनिक खर्चों में कटौती के बाद कैटलोनिया के लोगों में स्वायत्तता को लेकर गुस्सा और बढ़ गया था।
विज्ञापन


जनमत संग्रह में शामिल होने के लिए 53 लाख से ज्यादा लोगों को बुलाया गया था। जनमत संग्रह के लिए मतपत्र पर केवल एक प्रश्न लिखा था, ‘क्या आप कैटालोनिया को स्पेन से अलग कर एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाना चाहते हैं?’ इस संबंध में ‘हां’ और ‘नहीं’ की दो मतपेटियां थीं। 
विज्ञापन


स्पेन की पुलिस ने इसे रोकने की पूरी कोशिश की थी। पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प में 339 लोग घायल हो गए थे। इसमें 9 पुलिसवाले भी शामिल हैं। पुलिस ने रबर बुलेट का भी इस्तेमाल भी किया था। इसी बीच स्पेन के प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग भी जोरों से उठने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं जिनमें दिख रहा है कि पुलिस जनमत संग्रह में हिस्सा लेने आए लोगों को पोलिंग स्टेशन से खींच-खींचकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के इस बर्ताव से मानव अधिकारों से जुड़े संगठन भी सरकार के खिलाफ हो गए हैं। जारी संदेश में स्पेन से अपने नागरिकों से ढंग से पेश आने को कहा गया है। कैटेलोनिया की आबादी 75 लाख है और इसकी राजधानी बार्सलोना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed