फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   smuggling of fake condoms increased in uk

ब्रिटेन में बढ़ी नकली कंडोम की तस्करी

Tue, 08 Jan 2013 11:21 AM IST
Updated Tue, 08 Jan 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
smuggling of fake condoms increased in uk

ब्रिटेन में सरकारी स्वास्थ्य नियामक संस्था ने चेतावनी दी है कि देश में नकली कंडोम की तस्करी में भारी बढो़त्तरी हुई है।

विज्ञापन


ये नकली कंडोम बड़े ब्रांड के नामों से बिकते हैं और उनके इतने करीब दिखते हैं कि आम लोगों को फर्क करना मुश्किल पड़ जाता है।

ब्रिटेन की 'मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेशन एजेंसी' यानी एमएचआरए ने कहा है कि पिछले 18 महीनों में कई लाख ऐसे कंडोम गैर-कानूनी ढंग से आयात किए गए हैं।

परिवार नियोजन मामलों के जानकारों का कहना है कि नकली कंडोम से गर्भधारण और यौन संक्रमित बीमारियों से बचाव नहीं मिलता है।

नकली कंडोम के परीक्षणों से पता चला है कि वो ज्यादा फटते भी हैं।

आसानी से उपलब्ध
वरिष्ठ अन्वेषक डैनी ली-फ्रॉस्ट कहते हैं, "ये उत्पाद दक्षिण-पूर्व एशिया में कौड़ियो के दाम बनते हैं और यहां कई पाउंड में बिकते हैं। उत्पादक लागत बचाने के लिए सस्ती चीजों का इस्तेमाल करते हैं।"
विज्ञापन


उनका कहना है कि ऐसे कंडोम चौराहे कि दुकानों पर, किराने की दुकानों पर और बाजा़र में लगे स्टॉलों पर आसानी से मिलते हैं।

वो कहते हैं, "ये ज़रूरी है कि लोग जाने-माने दुकानदारों और दवा दुकानों से कंडोम खरीदें।"

जे ढाढवा (दाएं) बता नहीं पाए कि कंडोम असली है या नकली।

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से पिछले साल अगस्त में 15 लाख पाउंड मूल्य के नकली कंडोम ज़ब्त किए गए थे।

इससे पहले यॉर्कशर से भी तस्करी का माल पकड़ा गया था।

हूबहू कॉपी

नकली कंडोम बनाने वाले मशहूर ब्रांड जैसे ड्यूरेक्स की हू-ब-हू कॉपी करने में सफल रहे हैं।

जब कुछ नकली कंडोम आम लोगों को दिखाए गए तो वे भी धोखा खा गए।

एक व्यक्ति जे ढाढवा कहते हैं, "मैं मान नहीं सकता कि ये असली नहीं हैं। ये कंडोम बिल्कुल असली की तरह दिखते हैं। यहां तक कि पीछे एक्सपाइरी की तारीख भी है और कंपनी का लोगो भी बिल्कुल असली लगता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


डैनी ली-फ्रॉस्ट कहते हैं कि सचमुच असली और नकली में पहचान करना काफी कठिन है।

वो कहते हैं कि बचाव का एक ही रास्ता है और वो कि, "अगर आप प्रतिष्ठित दुकान से खरीद रहे हैं तब तो ठीक है लेकिन अगर ऐसी दुकान नहीं है तो खतरा मोल नहीं लेना चाहिए।"

वैसे एमएचआरए अब खोजी कुत्तों की मदद से भी नकली कंडोम पकड़ने की कोशिश कर रही है लेकिन इसमें भी सफलता बहुत ज्यादा नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed