{"_id":"59cece004f1c1bdb538b50c5","slug":"smartphone-will-detect-hiv-infection-by-using-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र 10 सेकेंड में आपका स्मार्टफोन बताएगा HIV है या नहीं","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
मात्र 10 सेकेंड में आपका स्मार्टफोन बताएगा HIV है या नहीं
एजेंसी/ लंदन
Updated Sat, 30 Sep 2017 05:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने एचआईवी का पता लगाने के लिए एक नया स्मार्टफोन आधारित टेस्ट विकसित किया है। इस टेस्ट में मरीज के खून के एक बूंद का इस्तेमाल करते हुए मात्र 10 सेकेंड में एचआईवी का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
इस टेस्ट में डॉक्टर तात्कालिक तौर पर आभासी तरीके से एचआईवी का पता लगा सकेंगे। ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ सरे के प्रोफेसर विंस एमरी ने कहा कि हमने मौजूदा स्मार्टफोन तकनीक का प्रयोग करते हुए मात्र 10 सेकेंड में एचआईवी का पता लगाने वाले टेस्ट को विकसित किया है।
विज्ञापन
पढ़ें- दर्द से तड़पती रही गर्भवती महिला, HIV के चलते डॉक्टरों ने वार्ड से बाहर निकाला
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लेकिन इस सिद्धांत का प्रयोग करते हुए हम जीका और इबोला जैसे अनेकों वायरसों को पता लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि संभावित रूप से गंभीर वायरसों के पूर्ण महामारी बनने से पहले हम उनकी पहचान कर सकेंगे।