{"_id":"5a88eef74f1c1b9f268baab7","slug":"slogans-raised-agaist-pakistan-chinas-cpec-in-germany-by-bloach-republican-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन-पाक के CPEC का जर्मनी में विरोध, बलूचिस्तान की आजादी की उठी मांग","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
चीन-पाक के CPEC का जर्मनी में विरोध, बलूचिस्तान की आजादी की उठी मांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Feb 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तान और आक्रामक रवैया अपनाने वाले चीन के खिलाफ जर्मनी में विरोध किया जा रहा है। पाकिस्तान और चीन के सहयोग से बलूचिस्तान में बन रहे आर्थिक गलियारे सीपीईसी का विरोध जर्मनी के मुनिच में किया जा रहा है।
विज्ञापन
बलूचिस्तान की बलूच रिपब्लिकन पार्टी के सैंकड़ों लोग सड़कों पर उतरे हैं और वे बलूचिस्तान की आजादी की मांग कर रहे हैं। बता दें कि पाक-चीन बलूचिस्तान को लेकर दुनियाभर में घिरते जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर बलूचिस्तानी विश्व की कई जगहों में अक्सर विरोध करते रहते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में लंदन में पाक दूतावास के बाहर विरोध किया गया जहां फ्री बलूचिस्तान के नारे लगाए। दरअसल, बलूचिस्तान अलग करो की मांग के साथ अब बलूचिस्तान के एक्टीविस्ट दुनिया भर में अपनी मांग रख रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों इसी कड़ी में लंदन की सड़कों पर 100 से ज्यादा बसों और टैक्सी पर "फ्री बलूचिस्तान" यानी बलूचिस्तान को आजाद करो के नारे के साथ पोस्टर चिपके दिखाई दिए। बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद करने की मांग के साथ वर्ल्ड बलोच ऑर्गेनाइजेशन विश्वभर में अभियान चला रहे हैं। इससे पहले वो लोग भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल चुके हैं।
Germany: Baloch Republican Party held a protest in Munich, demanding freedom of Balochistan, slogans against Pakistan & #CPEC also raised. pic.twitter.com/o1u41bn5vv
— ANI (@ANI) February 18, 2018