फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   slogans in favor of the delhi gangrape victim in london

बलात्कार पीड़ित के पक्ष में लंदन में लगे नारे

Tue, 08 Jan 2013 01:33 PM IST
Updated Tue, 08 Jan 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
slogans in favor of the delhi gangrape victim in london

दिल्ली में सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई लड़की के साथ न्याय की मांग करते हुए लंदन में सैकड़ों लोगों ने भारतीय उच्चायोग के समक्ष प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


प्रदर्शन का आयोजन लंदन स्थित महिला मानवाधिकार समूह 'साउथॉल ब्लैक सिस्टर्स' ने किया जिसके बैनर तले अलग-अलग वर्गों से महिलाओं और पुरुषों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन


ब्रितानी-एशियाई फिल्मकार गुरिंदर चढ्ढा भी पति के साथ इस प्रदर्शन में पहुंचीं।

गुरिंदर चढ्ढा कहती हैं, ''मैं यहां इसलिए आई हूं क्योंकि इस अपराध ने मुझे बहुत भीतर तक हिलाकर रख दिया है। भारत कई मामलों में एक होनहार देश है जहाँ आम लोग किसी भी अन्याय के खिलाफ अपनी पूरी ताकत लगा सकते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


वे कहती हैं, ''लेकिन सरकार जब तक इन लोगों की आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरती, संघर्ष जारी रहना चाहिए।''

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्रों ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। ऐसे ही एक छात्र का कहना था, ''इस मामले में हमें एकजुटता दिखाने की जरूरत है। बलात्कार एक विश्वव्यापी समस्या है। इस मामले ने बस इस बात की जरूरत की ओर ध्यान खींचा है कि अब कुछ करना जरूरी हो गया है।''

प्रदर्शनकारी 'वी वॉन्ट जस्टिस' और 'हल्ला बोल' जैसे नारे लगा रहे थे। तीन घंटे तक चला यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

इस प्रदर्शन के मद्देनज़र इंडिया हाउस के आस-पास किसी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए कुछ पुलिस वालों को भी तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed