फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   silvio berlusconi will pay four crore dollar to his ex wife

पूर्व पत्नी को बर्लुस्कोनी देंगे 4 करोड़ डॉलर

Sat, 29 Dec 2012 05:59 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 29 Dec 2012 05:59 PM IST
विज्ञापन
silvio berlusconi will pay four crore dollar to his ex wife

इटली में रिपोर्टों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी अपनी पूर्व पत्नी विरॉनिका लारियो को हर साल चार करोड़ 80 लाख डॉलर देंगें।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तलाक को लेकर ये समझौता क्रिसमस के दिन फाइल किया गया। जिस विला में बर्लुस्कोनी अपनी पूर्व पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे वो पूर्व प्रधानमंत्री के पास ही रहेगा।
विज्ञापन


विरॉनिका लारियो ने 2009 में बर्लुस्कोनी को छोड़ दिया था जब उन्हें एक मॉडल के 18वें जन्मदिन की पार्टी में देखा गया। मार्च में फोर्ब्स पत्रिका ने बर्लुस्कोनी की संपत्ति की कीमत करीब छह अरब डॉलर लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अख़बार के मुताबिक 56 साल की विरॉनिका लारियो ने पहले हर साल पांच करोड़ छह लाख डॉलर की मांग की थी। लेकिन 76 साल के बर्लुस्कोनी ने उन्हें 50 लाख डॉलर की पेशकश की।

दोनों 1980 में मिले थे जब बर्लुस्कोनी ने विरॉनिका को मिलान के एक थिएटर में परफॉर्म करते हुए देखा था। दोनों ने 1990 में शादी की थी।

अपनी पहली शादी से बर्लूस्कोनी के दो और बच्चे हैं। अभी उनकी 28 साल की फ्रानसेस्का से सगाई हुई है।

सेक्स स्कैंडल
विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में वे इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले राष्ट्रपति थे। उन्होंने नवंबर 2011 में इस्तीफा दिया था। बर्लूस्कोनी कह चुके हैं कि वे 2013 में फिर चुनाव लड़ेंगे।

उनके तीसरे कार्यकाल में इटली की आर्थिक प्रगति धीमी हो गई और देश पर 2।6 ट्रिलियन का कर्ज़ आ गया। आरोप है कि आर्थिक कटौती लागू करने में उनकी सरकार ने ढिलाई बरती।


इसी दौरान बर्लूस्कोनी कई कोर्ट मामलों में भी फंस गए जिसमें वित्तीय घोटाले और सेक्स स्कैंडल शामिल हैं।

अक्तूबर 2012 में मिलान की एक अदालत ने कर चोरी के मामले में उन्हें चार साल जेल की सज़ा सुनाई थी। उन्होंने फैसले के खिलाफ अपील की हुई है। टीकाकारों का कहना है कि इस बात की आशंका कम है कि वे जेल में रहेंगे।

नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के लिए पैसे देने के लिए भी उन पर मुकदमा है। बाद में इस लड़की का नाम करिमा एल माहरूग बताया गया हालांकि वे रूबी के नाम से मशहूर है। घटना के समय वो 17 साल की थी।

बर्लूस्कोनी पर ये भी आरोप है कि उन्होंने पुलिस हिरासत से करिमा को छुड़ाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। बर्लूस्कोनी इन आरोपों से इनकार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed