फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   silvio berlusconi ruby sex trial plea rejected

बर्लुस्कोनी के सेक्स मुकदमे पर रोक से इंकार

Tue, 15 Jan 2013 09:46 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 15 Jan 2013 09:46 AM IST
विज्ञापन
 silvio berlusconi ruby sex trial plea rejected

इटली की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी के उस मुकदमे को रोकने के अनुरोध को मानने से इंकार कर दिया है जिसमें उन पर एक कम उम्र की वैश्या के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन


मिलान की इस अदालत ने यह भी तय किया है कि संबंधित महिला नर्तकी करीमा एल महरूग को गवाही देने की जरूरत नहीं है। बर्लुस्कोनी के वकीलों का अनुरोध था कि बर्लुस्कोनी के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के कारण इस मुकदमें को रोक दिया जाए।
विज्ञापन


बर्लुस्कोनी और महरूग जिन्हें ’रूबी हार्टस्टीलर’ के नाम से बेहतर जाना जाता है, इस बात का खंडन करते रहे हैं कि उन्होंने कभी भी यौन संबंध बनाए हैं। बर्लुस्कोनी ने नवंबर 2011 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था और उनके स्थान पर मारियो मोन्टी को प्रधानमंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर प्रधानमंत्री बनने पर शक
उनकी पीपुल ऑफ फ्रीडम पार्टी एक गठबंधन सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है लेकिन उसने अभी तक अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। सात जनवरी को उनके एक सहयोगी ने कहा था कि अगर अगले महीने उनकी पार्टी चुनाव जीत भी जाती है तब भी बर्लुस्कोनी प्रधानमंत्री के रूप में वापस नहीं लौटेंगे।

हांलाकि बर्लुस्कोनी ने अपने प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं को यह कह कर खुद ख़ारिज नहीं किया है कि ‘ अगर हम जीतते हैं, उसके बाद ही इस पद के उम्मीदवार के बारे में फैसला लिया जाएगा।’

बर्लुस्कोनी के वकील का कहना था कि वह चुनाव प्रचार में खासे व्यस्त रहेंगे। इसलिए अदालत की कार्रवाही में उनके लिए भाग लेना संभव नहीं हो पाएगा। उन्हें इस बात का भी डर है कि मुकदमे के जारी रहने से उनके चुनाव पर असर पड़ेगा।

लेकिन अदालत ने उनके इस अनुरोध को ठुकरा दिया। अभियोग पक्ष के वकीलों ने बचाव पक्ष पर मुकदमे को लंबा खींचने और देरी करने का आरोप लगाया है, ताकि फरवरी में होने वाले चुनाव से पहले फैसला न आ पाए।


छेयत्तर वर्षीय बर्लुस्कोनी पर 2010 में महरूग के साथ सेक्स करने के लिए धन देने का आरोप है जब वह मात्र 17 साल की थीं। इटली में 18 वर्ष से कम उम्र की वैश्या के साथ सेक्स करना अपराध माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed