{"_id":"5bac6a15867a557ecc32806a","slug":"sikh-woman-got-two-year-jail-term-by-uk-court-for-racist-abuse-and-harassment-against-ex-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश सिख महिला ने पूर्व हिंदू ब्वॉयफ्रेंड को भेजा बीफ, मिली दो साल की जेल","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटिश सिख महिला ने पूर्व हिंदू ब्वॉयफ्रेंड को भेजा बीफ, मिली दो साल की जेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ब्रिटिश सिख महिला को यूके की एक अदालत ने दो साल जेल की सजा सुनाई है। महिला को यह सजा अपने पूर्व हिंदू ब्वॉयफ्रेंड और उसके परिवार के खिलाफ पांच सालों तक नस्लीय दुर्व्यवहार और शोषण करने की वजह से मिली है। जिसमें उनकी आस्था पर हमला करते हुए उनके घर बीफ भिजवाना भी शामिल है।
विज्ञापन
अमनदीप मुधर को नस्लीय शोषण करने का आरोपी पाया गया और उसे स्वीडन क्राउन कोर्ट ने मंगलवार को दो साल की सजा सुनाई। जज रॉबर्ट पॉसन ने फैसला सुनाते हुए कहा, धार्मिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले ज्यादातर लोग एक-दूसरे में सामान्य आधार ढूंढ़ते हैं। फिर चाहे वह भगवान के प्रति आस्था हो या मानव व्यवहार। लेकिन आपका व्यवहार असंतोषजनक, उत्तेजक और बेहद डरावना था।
विज्ञापन
कोर्ट को बताया गया कि मुधर ने अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के परिवार पर कई हमले किए। जिसमें दुर्व्यवहार, पुलिस की धमकी वाले फोन और सोशल मीडिया हमले शामिल हैं। कोर्ट को बताया गया कि 26 साल की महिला का 2012 में हिंदू पुरुष के साथ बहुत थोड़े समय के लिए रिश्ता था जिसमें उन्होंने कभी संबंध नहीं बनाए। सांस्कृतिक भिन्नताओं की वजह से जब यह रिश्ता टूटा तो मुधर और उसके परिवार ने लड़के के परिवार पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें उसकी बहन और मां को बलात्कार की धमकी देना और उसके घर और कारों को जलाने का भय दिखाना शामिल था।
विज्ञापन
मुधर ने अपने 30 साल के दोस्त संदीप डोगरा की मदद से ब्वॉयफ्रेंड के परिवार को निशाना बनाते हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपमानजनक संदेश भेजे। इसके अलावा उन्हें जान से मारने या बलात्कार की धमकी भी शामिल थी। एक कमेंट में लिखा गया कि तुम अपने भगवान की तरह मोटे हो। वहीं दूसरी घटना में बीफ वाला एक पार्सल उनके घर भेजा गया। जिसने हिंदू होने की वजह से उन्हें काफी परेशान किया। ब्वॉयफ्रेंड की बहन ने बताया कि मुधर और उसके दोस्त संदीप ने उसके परिवार पर हमला करने के उद्देश्य से उसके 6 साल के बच्चे को स्कूल में बुली करवाया।