फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Sikh student dragged out of UK nightclub for refusing to remove his turban

पगड़ी पहनने पर सिख छात्र को नाइटक्लब से घसीटकर निकाला बाहर

Sun, 11 Mar 2018 03:22 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
Sikh student dragged out of UK nightclub for refusing to remove his turban
अमरिक सिंह

यूनाइटेड किंगडम के नॉटिंघम के मैन्सफील्ड के नाइटक्लब रश लेट बार से 22 साल के सिख छात्र अमरिक सिंह को घसीटकर बाहर निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने पगड़ी उतारने से मना कर दिया। सिंह को बताया गया कि वह बार के अंदर पगड़ी बांधकर नहीं जा सकते हैं। उन्होंने बाउंसर को समझाने की कोशिश की कि पगड़ी उनके बालों को सुरक्षित रखती है और यह उनके धर्म का हिस्सा है। मगर उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया और उन्हें दोस्तों के सामने उन्हें घसीटकर बार से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन


सिंह को कथित तौर पर बाउंसर ने यह भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि तुम्हें पब में आने और ड्रिंक करने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा है- मेरा दिल टूट गया है। मुझे सिर्फ इस वजह से अंदर नहीं जाने दिया गया क्योंकि मैंने अपनी पगड़ी उतारने से मना कर दिया था। सिंह ने बताया कि बाउसंर ने उनसे कहा कि तुम्हें अपनी पगड़ी उतारनी पड़ेगी। मैंने उसे समझाया कि यह पगड़ी है टोपी नहीं। बल्कि यह मेरे धर्म का हिस्सा है और यह मेरे बालों को सुरक्षित रखता है और मुझे पब्लिक में पगड़ी पहनने की इजाजत है।
विज्ञापन


अमरिक ने बताया- बाउंसर ने मेरी बात नहीं सुनी और कहा कि मुझे इसे हटाना होगा। जब मैंने मना कर दिया तो मुझे दोस्तों के सामने घसीटा गया। मेरे धर्म की वजह से मुझ बाहर करने की वजह से मैं काफी दुखी हूं। मेरे पूर्वजों ने ब्रिटिश सेना के लिए लड़ाई की है। इसके अलावा मेरा और मेरे पैरेंट्स का जन्म ब्रिटेन में हुआ है और हम सभी ब्रिटिश नियमों का पालन करते हैं। सबसे बुरी बात यह है कि उन्होंने मेरी पगड़ी की तुलना ट्रेनर की टोपी से की। मैनेजमेंट इस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed