{"_id":"1c8b367b7c2de50ed5d8df10617b6e83","slug":"shooting-in-sweden-restaurant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीडनः रेस्तरां में गोलीबारी, दो की मौत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
स्वीडनः रेस्तरां में गोलीबारी, दो की मौत
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीडन के दक्षिण-पश्चिमी शहर गोथनबर्ग के एक रेस्तरां में हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं। स्वीडन की पुलिस के मुताबिक़, बुधवार को देर शाम हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार पुलिस ने एक बयान में बताया कि बुधवार को हुई इस गोलीबारी में एक स्वचालित हथियार, शायद कलाश्निकोव राइफ़ल, का इस्तेमाल किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह गोलीबारी गैंग वॉर की वजह से भी हो सकती है।
विज्ञापन
एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्वीडन के एसवीटी चैनल को बताया कि दो लोग रेस्तरां में आए और उन्होंने गोली चलानी शुरू कर दी। यह हमला तब हुआ जब ग्राहक रेस्तरां में एक फ़ुटबॉल मैच देख रहे थे। बंदूकधारी हमला करने के बाद भाग गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और इस हत्या की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन