बर्लिन हमला: पाक से जुड़े हमले के तार, जांच कर रही है पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्लिन में सोमवार रात क्रिसमस मार्केट में हुए ट्रक अटैक के पीछे पाक कनेक्शन बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर दिया था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि चालक मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला है। बता दें कि जर्मनी के बर्लिन शहर में सोमवार को एक ट्रक भीड़ भरे बाजार में घुस गया। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 12 लोगों की मौत और तकरीबन 50 लोग घायल हुए थे।
आंतरिक मामलों के मंत्री थॉमस डे मैजिरे ने पत्रकारों का बताया कि, 'ड्राइवर का कहना है कि इस घटना के लिए वह जिम्मेदार नहीं है। वह पाकिस्तान का मूल निवासी है और 31 दिसंबर 2015 को जर्मनी में बतौर शरणार्थी आया था। इस हमले की अब तक IS या किसी अन्य आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है इसलिए इस पाकिस्तानी ड्राइवर की रिक्वेस्ट पर कोई विचार नहीं किया गया है।'
इससे पहले भी फ्रांस के नीस शहर में आतंकी हमले के लिए ट्रक का इस्तेमाल किया जा चुका है। वहां ट्रक ने रौंदकर कई लोगों को मार डाला था। बर्लिन में यह घटना केजर विल्हेम मेमोरियल चर्च के पास शाम के समय हुई। बाजार में उस समय रौनक थी और लोग क्रिसमस से पहले की खरीदारी में जुटे थे। घटना के बाद वहां अफरा -तफरी मच गई। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
Reports: Truck runs into crowded Christmas market in Berlin; multiple injuries reported-AP
— ANI (@ANI_news) December 19, 2016
Several dead, at least 50 injured in Berlin market attack says Police:AFP
— ANI (@ANI_news) December 19, 2016