फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   seventh man arrested in bomb attack on London train

लंदन: पार्सन्स ग्रीन स्टेशन पर बम धमाके का 7वां आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2017 04:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Mon, 25 Sep 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
seventh man arrested in bomb attack on London train
london station

ब्रिटिश पुलिस ने लंदन ट्रेन हमले में सातवें आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। लंदन पुलिस के मुताबिक 20 साल के शख्स को वेल्स कैपिटल के एक घर से गिरफ्तार किया गया। ट्रेन हमले में यह लंदन पुलिस ने यह सातवीं गिरफ्तारी की है।

विज्ञापन


पढ़ें: लंदन में सिरफिरे ने किया लोगों पर एसिट अटैक, 6 लोग गंभीर रूप से घायल 
विज्ञापन


आपको बता दें कि लंदन के पार्सन्स ग्रीन स्टेशन पर 15 सितंबर को बम धमाका हुआ था। इस आतंकी हमले में 30 लोग घायल हो गए थे। यह ब्रिटेन में इस साल का पांचवा सबसे बड़ा हमला था। लंदन हमले में पिछले हफ्ते पकड़े गए 6 लोगों में से 2 लोगों को बिना किसी चार्ज के रिहा कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक बाकी के 4 लोग हिरासत में हैं। रिहा किया गये एक शख्स की उम्र  21 साल है, और वह सीरिया से है। उसे पिछले हफ्ते शनिवार को वेस्ट लंदन के एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट के सामने से हिरासत में लिया गया था।


पढ़ें: लंदन ट्रेन हमला: गिरफ्तार किये गये 6 संदिग्धों में 2 लोग रिहा

इस हमले में रिहा किये गये दूसरे शख्स की उम्र  48 साल है जिसे बुधवार को न्यूपोर्ट वाल्स से हिरासत में लिया गया था। संदिग्धों में 18 साल का एक युवक भी शामिल था जिसे शनिवार को इंग्लिश चैनल पोर्ट ऑफ डोवर से गिरफ्तार किया गया था।

दो लोगों को न्यूपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था और एक 17 साल के युवक को वेस्ट लंदन से हिरासत में लिया गया था। किसी भी संदिग्ध पर चार्ज नहीं लगाये गये हैं और उनके नामों के बारे में जानकारी नहीं दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed