{"_id":"59e458844f1c1bce538b7b57","slug":"sebastian-kurz-set-to-be-austria-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 साल का युवा संभालेगा ऑस्ट्रिया की कमान, चुनावों में मिली शानदार जीत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
31 साल का युवा संभालेगा ऑस्ट्रिया की कमान, चुनावों में मिली शानदार जीत
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 16 Oct 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
kurz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 साल के यूरोप के सबसे युवा नेता सेबास्तियन कुर्ज ऑस्ट्रिया के चांसलर होंगे। रविवार को उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। इसलिए संभावना है कि कुर्ज की पार्टी OVP, फ्रीडम पार्टी (FPO) के साथ गठबंधन करेगी।
विज्ञापन
पढ़ें: ऑस्ट्रिया में लगा बुर्के पर बैन, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
स्टेट ब्रॉडकास्टर ORF की रिपोर्ट के मुताबिक 90 प्रतिशत हुई वोटिंग में कुर्ज की पार्टी OVP ने 31 प्रतिशत वोट हासिल किये। कुर्ज ने विएना में पार्टी हेडक्वार्टर में चुनाव नतीजों से पहले ऐतिहासिक स्पीच भी दी।
विज्ञापन
पढ़ें: जर्मनी में आम चुनाव संपन्न, चौथी बार चांसलर बनीं एंजेला मर्केल
उन्होंने कहा,'हमें जनता ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। हमें इसके प्रति जिम्मेदार होना पड़ेगा। लोगों को हमसे बहुत उम्मीदें हैं, हमें बहुत काम करना है। हमें अपने देश में एक नई राजनीति की शुरुआत करनी है।' आपको बता दें कि चुनाव नतीजों की विस्तृत घोषणा 19 अक्टूबर को होगी और 31 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर चुनाव नतीजों के परिणाम सामने आएंगे।