फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Scientists discover earth shaped three planets

वैज्ञानिकों ने की पृथ्वी के आकार के तीन ग्रहों की खोज

Tue, 12 Jun 2018 06:10 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Tue, 12 Jun 2018 06:10 AM IST
विज्ञापन
Scientists discover earth shaped three planets
ग्रह
वैज्ञानिकों ने दो नए प्लेनेटरी सिस्टम (गृह प्रणाली) की खोज की है, जिनमें से एक में तीन पृथ्वी के आकार के ग्रह हैं। स्पेन इंस्टिट्यूट डी एस्ट्रोफिसिका डी कैनारीस (आईएसी) और स्पेन में ओवियडो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने नासा के के2 मिशन द्वारा एकत्रित आंकड़ों का विश्लेषण किया जो कि 2013 में शुरू किया गया था। 
विज्ञापन


‘जर्नल मंथली नोटिसिस ऑफ द रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी’ (एमएनआरएएस) नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में सितारों के प्रकाश में उत्पन्न ग्रहण से पता चला है कि यहां दो नए ग्रह प्रणालियों का अस्तित्व भी है। पहला एक्सोप्लानेटरी सिस्टम स्टार के 2-239 में स्थित है, जो कि रोक डी लॉस मुचैचोस ऑब्सर्वेटरी (गारफिया, ला पाल्मा) में ग्रैन टेलीस्कोपियो कैनारीस (जीटीसी) के साथ किए गए अवलोकन से क्षुद्र तारा एम3 की विशेषता बताता है। 
विज्ञापन


यह सूर्य से लगभग 160 प्रकाश वर्ष पर सेक्स्टेंट के नक्षत्र में स्थित है। इसमें पृथ्वी (1.1, 1.0 और 1.1 पृथ्वी त्रिज्या) के समान आकार के कम से कम तीन चट्टानी ग्रहों की एक कॉम्पैक्ट प्रणाली है। जिसमें इन ग्रहों को स्टार का चक्कर लगाने में क्रमश: 5.2, 7.8 और 10.1 दिन का समय लगता है। क्षुद्र तारों का वायुमंडलीय तापमान इन ग्रहों आसपास घूमता है। जो क्रमश: 3,450 और 3,800 केल्विन है, जो कि सूरज का लगभग आधा तापमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed