फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   russians newspaper claim british royal baby birth

तो क्या किराए की कोख से पैदा हुई ब्रिटेन की शाही बच्ची

Mon, 04 May 2015 03:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 May 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
russians newspaper claim british royal baby birth

रूस के एक अखबार ने दावा किया है कि ब्रिटेन में शाही खानदान में पैदा हुई बच्ची प्रिंसेस केट मिडिलटन नहीं बल्कि किसी सरोगेट मदर की कोख से हुई है। रूस के इस अखबार का दावा है कि शाही खानदान ने केट की प्रेगनेंसी का नाटक रचकर जिस तरह से जनता को धोखा दिया है वो शर्मनाक है।

विज्ञापन


अखबार का नाम कोमोसोमोल्सकाया प्रावदा ने कहा है कि बच्चे के जन्म के कुछ ही घंटों के बाद जिस तरह केट बच्ची को लेकर अस्पताल के बाहर आ गई वो, अस्वाभाविक और नकली लगता है। कोई महिला बच्चे को जन्म देने की कष्टदायक प्रक्रिया के मात्र तीन घंटों बाद इतनी सजग, स्वस्थ और सुंदर कैसे दिख सकती है। यह सवाल इस बात का गवाह है कि खुद केट ने बच्ची को जन्म नहीं दिया बल्कि किराए की कोख के जरिए शाही खानदान के वारिस का जन्म हुआ है।
विज्ञापन


अखबार ने कहा कि पूरे रूस में औरतों के बीच इसी तरह की बातचीत चली कि कोई औरत प्रसव पीड़ा को झेलने के बाद इतनी पस्त हो जाती है कि उसमें खड़े होने की ताकत नहीं रहती। ऐसे में केट इतने बढ़िया स्वास्थ्य और प्रफुल्लित चेहरे के साथ हाई हील में बच्चे को लेकर बाहर आई कि उन्हें देखकर नहीं लगता कि उन्होंने अभी भी प्रसव पीड़ा झेली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार ने लिखा है कि सामान्य डिलीवरी के कुछ घंटे बाद तक तो महिला को होश तक नहीं रहता। अगर होश में हो भी तो वो सोती रहती है। ऐसे में केट किस तरह सफेद कपड़ों में बिलकुल बन ठन कर जनता के बीच आई, समझ से बाहर है।

बच्ची की उम्र पर भी किया सवाल

russians newspaper claim british royal baby birth

अखबार ने सवाल उठाया कि केट की गोद में जो बच्ची दिख रही है उसकी शक्ल देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो मात्र दो या तीन घंटे पहले पैदा ह‌ुई है। ये बच्ची तीन या चार दिन पहले पैदा हुई लगती है। कहा जा रहा है कि बच्ची  ने अगर नार्मल डिलीवरी के जरिए जन्म लिया है तो वो तीन दिन पहले पैदा हुई होगी।

अखबार ने लिखा है कि आमतौर पर सामान्य डिलीवरी के बाद भी डॉक्टर एक दिन तक बच्चे को नर्सरी और अन्य उपकरणों की देख रेख में रखते हैं। लेकिन इस बच्ची को जन्म के तीन घंटे बाद ही मां के हाथ में देकर अस्पताल से बाहर सूरज की रोशनी में भेज दिया गया। प्रसव के बाद बच्चे का चेहरा और शरीर फूला हुआ रहता है जिसे  सामान्य होने में कुछ दिन लगते हैं। लेकिन केट की गोद में सो रही बच्ची के चेहरे पर ऐसा कुछ नहीं था।

आमतौर पर बच्चों के जन्म के बाद उन्हें नहलाने धुलाने में काफी समय लगता है। गर्भ की गर्मी से बाहर आए बच्चे को गर्माहट में रखा जाता है और सात या आठ घंटे बाद ही उसे सामान्य वातावरण में लाया जाता है। लेकिन केट की बच्ची के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। वो ठंडे मौसम में भी सो रही थी। अखबार ने दावा किया कि बच्ची तीन दिन पहले पैदा हुई है और इसीलिए उसके चेहरे पर नवजात बच्चों की तरह कच्ची खाल नहीं है।

तो क्या नकली था केट का बेबी बंप

russians newspaper claim british royal baby birth

इन अफवाहों के उड़ने के बाद अखबार ने केट के बेबी बंप पर भी सवाल उठाया है। अखबार ने कहा है कि केट ने अपनी प्रेगनेंसी को साबित करने के लिए इतने दिन तक नकली बेबी बंप का इस्तेमाल किया और बच्ची के जन्म के बाद अस्पताल में भर्ती हो गई।

केट और विलियम्स के पहले से एक बेटा है और यह दूसरी बेटी है। इन सवालों से दूर शाही खानदान नई प्रिंसेज के नाम को लेकर बैठक कर रहा है। शाही परिवार से जुड़े लोग शाही मेहमान के नन्हे सदस्य को देखने आ रहे हैं।

प्रिंस हैरी जो इस समय ब्रिटिश सेना के नियमित युद्धाभ्यास में जुटे है, उन्होंने भी शाही मेहमान को देखने की इच्छा जताते हुए कहा है कि वो जल्द ही नन्हीं परी से मिलना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed