{"_id":"5b6578334f1c1b05468b5cf8","slug":"russian-helicopter-crash-in-north-siberia-18-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी साइबेरिया में रूस का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोगों की मौत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
उत्तरी साइबेरिया में रूस का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोगों की मौत
एएफपी, मास्को
Updated Sat, 04 Aug 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस ने बताया कि उत्तरी साइबेरिया के एक ऑयल स्टेशन जा रहा उसका एक हेलीकॉप्टर आज तड़के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। रूस परिवहन मंत्रालय ने बताया कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर में चालक दल के तीन सदस्य के साथ ही 15 यात्री सवार थे और यह दूसरे हेलीकॉप्टर से टकरा गया। दूसरा हेलीकॉप्टर सुरक्षित जमीन पर उतर गया। यह दुर्घटना ‘सामान्य’ मौसम में हुई है।
विज्ञापन
तेल के कुएं के पास कर्मचारियों को लेकर जा रहा था हेलिकॉप्टर
रूसी समाचार के अनुसार, यूटियर एयरलाइन द्वारा इस एमआई-8 नाम के हेलिकॉप्टर का संचालन किया जा रहा था। ऐसा कहा गया है कि जब हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, तब वह कर्मचारियों को एक तेल कुएं के पास लेकर जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर का फ्यूल टैंक फुल था, इसी के चलते दुर्घटना के बाद उसमें तेजी से आग लग गई। फिलहाल इस दुर्घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन