फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Russian Central Bank: Hackers Stole more than 2 billion From Correspondent Accounts

रूस के केंद्रीय बैंक में डाका, हैकर्स ने उड़ाए 2 अरब

Sun, 04 Dec 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Dec 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
Russian Central Bank: Hackers Stole more than 2 billion From Correspondent Accounts
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सबसे सुरक्षित बैंको में गिने जाने वाले रुस के केंद्रीय बैंक को उस समय तगड़ा झटका लगा जब शुक्रवार को हैकर्स ने साइबरअटैक कर 2 अरब रूबल यानी करीब 2 अरब 11 लाख रुपये की चोरी कर ली। बैंक के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले की जांच शरू हो गई है, लेकिन अभी तक हैकर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


रूसी केंद्रीय बैंक के प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि हैकर्स इस साइबरअटैक के जरिए 5 अरब रुपए की चोरी करने की फिराक में थे लेकिन तभी बैंक की सुरक्षा टीम सक्रिय हो गई जिससे वो सिर्फ दो अरह डॉलर की ही चोरी कर पाए।
विज्ञापन


बैंक के एक अधिकारी अर्टियोम सिकियोव ने बताया, 'हैकर्स ने एक क्लाइंट के अकाउंट की कुछ निजी जानकारियों को हासिल कर इस चोरी को अंजाम दिया।' अधिकारी ने आगे बताया कि हम इन रुपयों को वापस लाने में जुटे हैं, और हमें इसमें सफलता भी मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी बैंक भी थे हैकर्स के निशाने पर

Russian Central Bank: Hackers Stole more than 2 billion From Correspondent Accounts
जांच के दौरान पता चला कि हैकर्स ने सिर्फ रूस के केंद्रीय बैंक को नहीं, बल्कि कई निजी बैंकों को भी निशाना बनाया था। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उन बैंको से रुपयों की चोरी हुई है यै नहीं।

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हाईप्रोफाइल हैकिंग और चोरी के पीछे किसका हाथ था और कब इसे अंजाम दिया गया। सेंट्रल बैंक के प्रवक्ता इकाटिरिना ग्लेबोवा ने वॉल स्ट्रीट जर्नल से कहा, 'हम साफ तौर पर नहीं कह सकते कि इस चोरी को किस वक्त अंजाम दिया गया, लेकिन यह कह सकते हैं कि ऐसा शुक्रवार के दिन किया गया।'

इसे दुनिया में अब तक के सबसे बड़े साइबर हमलों में से एक माना जा रहा है। यही नहीं फाइनैंशल रेग्युलेटर्स के लिए भी इस घटना ने सबक दिया है कि ऑनलाइन सिक्यॉरिटी के उपायों को अभी और मजबूत बनाए जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed