{"_id":"5bff39a2bdec22419a259c24","slug":"russia-ukraine-conflict-trump-can-cancel-meeting-with-putin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रूस-यूक्रेन संघर्ष : पुतिन के साथ बैठक रद्द कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
रूस-यूक्रेन संघर्ष : पुतिन के साथ बैठक रद्द कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह रूस और यूक्रेन के बीच जारी समुद्री संघर्ष के चलते अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुप्रतीक्षित बैठक रद्द कर सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में इस सप्ताह के अंत में जी-20 सम्मेलन से इतर मुलाकात तय थी। लेकिन अब इसपर संकट के बादल मंडरा गए हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा, वह रूस द्वारा यूक्रेन के तीन जहाजों को जब्त करने से संबंधित घटना पर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम की ओर से जारी होने वाली रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। यह रिपोर्ट पुतिन के साथ बैठक को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, हो सकता है पुतिन के साथ मेरी बैठक नहीं हो। क्योंकि मुझे इस तरह का आक्रामक रवैया पसंद नहीं है। मैं इस प्रकार की आक्रामकता नहीं चाहता। बता दें कि यूक्रेन की नौसेना ने रविवार को कहा था कि रूसी नौसेना ने गोलीबारी की और कर्च स्ट्रेट में उनके तीन जहाजों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
हमें बैठक की उम्मीद : क्रेमलिन
रूस ने कहा कि उसे पुतिन और ट्रंप के बीच बैठक होने की अब भी उम्मीद है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को कहा, हमें बैठक की उम्मीद है और रूस को ‘हमारे अमेरिकी समकक्षों की ओर से कोई अन्य सूचना’ नहीं मिली है।