{"_id":"5aa54b844f1c1ba4238b4945","slug":"russia-successfully-launched-powerful-hypersonic-missile","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस ने ‘आदर्श’ हाइपरसोनिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
रूस ने ‘आदर्श’ हाइपरसोनिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
एजेंसी, मॉस्को
Updated Sun, 11 Mar 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
Hypersonic missile
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस ने रविवार को कहा कि उसने एक हाइपरसोनिक किंझल (डैगर) मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन इस मिसाइल को ‘एक आदर्श हथियार’ करार दे चुके हैं।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि किंझल मिसाइल को मिग-31 सुपरसोनिक इंटरसेप्टर विमान से दागा गया। इस विमान ने रूस के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में स्थित दक्षिणी सैन्य जिले की हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। मंत्रालय ने कहा, ‘योजना के मुताबिक प्रक्षेपण हुआ।
हाइपरसोनिक मिसाइल ने अपने लक्ष्य को भेदा।’ मंत्रालय की तरफ से एक वीडियो फुटेज भी जारी किया गया। इसमें दो पायलट विमान उड़ाने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं।