फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   russia orders expulsion of us diplomat accused of being cia agent

रूस 'अमेरिकी सीआईए एजेंट' को निकालेगा

Wed, 15 May 2013 12:43 AM IST
Updated Wed, 15 May 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
 russia orders expulsion of us diplomat accused of being cia agent

रूस ने कहा है कि वो अमेरिका के एक कूटनयिक को देश से निकाल रहा है। रूस ने आरोप लगाया है कि वो एक रूसी खुफिया अधिकारी को कथित तौर पर जासूस बनाना चाहते थे।

विज्ञापन


इस कूटनयिक का नाम सीआईए एजेंट रयान फोगल बताया गया है। उन्हें रात को हिरासत में भी लिया गया हालांकि बाद में छोड़ दिया गया।

रूसी विदेशी मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक उन्हें परसोना नॉन ग्राटा घोषित कर दिया गया है और रूस में अमेरिका के राजदूत माइकल मैकफॉल को भी तलब किया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी कूटनयिक को कथित तौर पर काफी पैसों और तकनीकी उपकरणों के साथ पकड़ा गया।

साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि उनके पास कथित तौर पर उस रूसी एजेंट के लिए कुछ लिखित निर्देश थे जिन्हें वो जासूस बनाना चाहते थे।

रिश्तों पर असर
रूस के सरकारी टीवी पर एक कागज दिखाया गया है और कहा गया है अमेरिकी कूटनयिक ने ये चिट्ठी रूसी अधिकारी को लिखी थी।

चिट्ठी में सहयोग के बदले एक लाख डॉलर की पेशकश की गई है और लिखने वाले ने खुद को प्यारा दोस्त बताया है।

मॉस्को में बीबीसी के संवाददाता स्टीव रोजनबर्ग के मुताबिक सीरिया मुद्दे को लेकर अमेरिका और रूस के रिश्ते इस समय नाजुक दौर से गुजर रहे हैं।

लेकिन इस घटना से दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में कोई दीर्घकालिक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं हैं।

अमेरिका और रूस ने हाल ही में बॉस्टन धमाकों के बाद सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने की इच्छा जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed