{"_id":"5c0ef2b3bdec2241ce7270c4","slug":"russia-deploys-two-bombers-to-venezuela","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस ने वेनेजुएला में तैनात किए दो बॉम्बर, अमेरिका से बढ़ सकती है तनातनी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
रूस ने वेनेजुएला में तैनात किए दो बॉम्बर, अमेरिका से बढ़ सकती है तनातनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 04:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस और अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच मास्को ने वेनेजुएला में अपने दो लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। ये विमान परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 10,000 किमी की दूरी तय कर दो टीयू-160 बॉम्बर वेनेजुएला के काराकास स्थित मैक्यूतिया हवाईअड्डे पर लैंड कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इस कदम से अमेरिका और रूस के बीच तनातनी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि भेजे गए बॉम्बर हथियारों से लैस हैं या नहीं और न ही यह बताया कि विमान कब तक वेनेजुएला में रहेंगे। इनके अलावा रूस ने अपने बड़े कार्गो विमान एएन-124 और आईआई-62 यात्री विमान को भी बॉम्बरों के साथ भेजा है।
विज्ञापन
टीयू-160 पारंपरिक हथियारों के साथ ही 5,500 किमी तक मारक क्षमता वाली परमाणु मिसाइलों के साथ उड़ान भरने और हमला करने में सक्षम है। रूस ने इससे पहले इस तरह के विमानों का इस्तेमाल सीरिया में किया था। इनके जरिये सीरिया में केएच-101 क्रूज मिसाइल का हमलों में पहली बार इस्तेमाल किया गया था। नाटो के कूटनाम ब्लैकजैक ध्वनि से भी दोगुनी रफ्तार से उड़ान भर सकता है। रूस ने टीयू-160 बेडे़ का उन्नयन करते हुए इसमें नए हथियार और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जोड़ा है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकालेस मदुरो ने मास्को की यात्रा कर रूस से राजनीतिक और आर्थिक मदद मांगी थी। गौरतलब है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के बाद गहरी मंदी से जूझ रहे वेनेजुएला की मदद को रूस ने हाथ बढ़ाया था।