{"_id":"0f2929a87c4ae3beaf36205c89d91d1e","slug":"russia-broke-international-law-says-nato-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ा: नैटो","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ा: नैटो
Updated Sat, 15 Nov 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य गठबंधन नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नैटो) के महासचिव जेंस स्टोलटेनबर्ग ने रूस पर आरोप लगाया है कि वो यूक्रेन और नैटो के प्रति पहले से अधिक आक्रामक रुख अपना रहा है।
विज्ञापन
नैटो का आरोप है कि रूस के इस रवैये से यूरोप में नियम-संगत व्यवस्था खतरे में पड़ रही है। स्टोलटेनबर्ग का कहना है कि रूस ने न केवल यूक्रेन में अंतरराष्ट्रीय नियम का उल्लंघन किया बल्कि आसमान और समुद्र में भी नैटो को धमकाने वाली कार्रवाई की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नैटो ने इस साल रूसी सैन्य विमानों को वर्जित हवाई क्षेत्र में सौ बार पकड़ा जिसकी वजह से यात्री उड़ानों के लिए खतरा पैदा हो गया।
आठ महीने पहले रूस ने यूक्रेन के क्राइमिया को अपना हिस्सा घोषित कर दिया था। उस घटना का जिक्र करते हुए स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि तब से रूस के साथ संबंध और खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
ब्रसेल्स स्थित नैटो मुख्यालय में बीबीसी के जॉन सिम्पसन को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि रूस, यूक्रेन में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है जिससे मौजूदा संघर्ष विराम का उल्लंघन होता है।