फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Ruissian Police arrested two models for for selling a girl in Middle East

लड़की को बेचने की तैयारी कर रही मॉडल्स को पुलिस ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

Thu, 08 Mar 2018 12:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Ruissian Police arrested two models for for selling a girl in Middle East
मॉडल्स

मॉस्को एयरपोर्ट से पुलिस ने दो मॉडल्स सेनिया स्टारिकोवा और टाटियाना पेट्रोवा को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक 18 साल की लड़की को मिडिल ईस्ट में सेक्स स्लेव के तौर पर बेचने की कोशिश की है। वह प्लान के मुताबिक ऐसा नहीं कर पाईं क्योंकि लड़की को बेचने के लिए लगाई जाने वाली बोली असफल हो गई। मॉडल्स ने लड़की से कहा था कि उसे आया का काम करना पड़ेगा। जबकि असल में उन्होंने उसका पासपोर्ट फाड़ दिया और उसे वेश्या का काम करने के साथ ही गैर कानूनी कार्यों को करने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन


इस घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस अधिकारियों ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए पकड़ा था। इन मॉडल्स में से एक मिसेज रशिया 2017 ब्यूटी पीजेंट की फाइनलिस्ट रह चुकी है और इस समय टॉप रशियन मॉडल है। वहीं दूसरी मॉडल एक मॉडल एजेंसी चलाती है। दोनों ही मॉडल्स के खिलाफ मानव तस्करी के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप साबित हो जाने पर उन्हें 6 साल की सजा हो सकती है। पीड़ित लड़की मॉस्को यूनिवर्सिटी की छात्रा है और उसने हाल ही में स्नातक किया है।
विज्ञापन


जब इन मॉडल्स ने उससे बात की तो वह आया का काम करने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद दोनों मॉडल्स ने कथित तौर पर 19,000 यूरो में खरीददार के साथ लड़की को सेक्स स्लेव के तौर पर बेचने की डील पक्की कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार खरीददार लड़की को दूसरे देश भेजने वाला था। 22 साल की सेनिया स्टारिकोवा एक बच्चे की मां है और 19 साल की टाटियाना पेट्रोवा एक मशहूर रशियन मॉडल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोवा पुलिस को इस मानव तस्करी के प्लान के बारे में समझाने की कोशिश कर रही हैं और इस समय हाउस अरेस्ट है। रशियन अधिकारियों ने नौकरी के नाम पर महिलाओं को विदेश भेजने और बाद में उनके सेक्स स्लेव पीड़ित बनने की संख्या पर चिंता व्यक्त की है। इस तरह की घटनाएं ज्यादातर मिडिल ईस्ट से आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed