{"_id":"252045015a6d6bbe6851722ba8cecd90","slug":"royal-baby-comes-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सामने आया ब्रिटेन का नन्हा प्रिंस","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
दुनिया के सामने आया ब्रिटेन का नन्हा प्रिंस
Updated Wed, 24 Jul 2013 07:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूक और डचेज़ ऑफ़ कैम्ब्रिज अपने नवजात बच्चे के साथ लंदन के सेंट मैरी अस्पताल से निकले और उन्होंने कहा कि उनके लिए माता पिता बनना बेहद खास अहसास है।
विज्ञापन
सोमवार को जन्मे शाही बच्चे के साथ जैसे ही वो बाहर निकले, तो वहां जमा लोगों ने शोर मचा कर उनका अभिवादन किया।
केट ने कहा कि ये किसी भी माता पिता के लिए बेहद खास समय होता है।
वहीं प्रिंस विलियम ने कहा कि वो अब भी बच्चे का नाम सोच रहे हैं। इसके बाद ये शाही जोड़ा केन्सिंगटन पैलेस चला गया।
शाही जोड़े ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ये उनके लिए बेहद भावुक अनुभव है।
जब वे बच्चे के साथ अस्पाल से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी। वहीं विश्व मीडिया और फोटोग्राफरों का जमावड़ा था।
अच्छा ख़ासा भारी है
जब वो बाहर आए तो बच्चा अपनी मां की गोद में था लेकिन फिर प्रिंस विलियम ने उसे अपनी गोद में ले लिया और केट मीडिया से बात करने लगीं।
विज्ञापन
विलियम ने कहा कि बच्चा पूरी से तरह से स्वस्थ है। उनके अनुसार, “उसके पास दो स्वस्थ फेंफड़े हैं। ये तंदरूस्त लड़का है। अच्छा खासा भारी है। हम अभी इसका नाम सोच रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द सोच भी लेंगे।”
विज्ञापन
डचेज़ ने मुस्कराते हुए कहा, “ये बहुत ही खास मौका है। मैं समझती हूं कि हर माता पिता को पता होगा कि ये अहसास किस तरह का होता है।”
इससे पहले शाही बच्चे के दादा प्रिंस चार्ल्स और दादी कैमिला अस्पताल में जाकर उससे मिले, हालांकि प्रिंस विलियम और केट के बाद बच्चे को देखने में वाले सबसे पहले रिश्तेदारों में उसके नाना और नानी शामिल थे।
नवजात शाही बच्चा अपने दादा प्रिंस चार्ल्स और पिता प्रिंस विलियम के बाद राजगद्दी का तीसरा वारिस होगा।