ये है एंड्रॉयड रिसेप्शनिस्ट, 24 घंटे कर सकती है काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मशीनी लड़की जो गा सकती है, मुस्कुरा सकती है और बिना रूके 24 घंटे काम कर सकती है। यही नहीं बड़ी तहजीब के साथ ग्राहकों को स्वागत करती है। जी हां हम बात कर रहे हैं जापान के टोक्यो में स्थित यहां के सबसे पुराने एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करने वाली एक रोबोट रिसेप्शनिस्ट की।
इस रोबोट रिसेप्शनिस्ट ने सोमवार से काम करना शुरू कर दिया है। 'द जापान टाइम्स न्यूज' के मुताबिक जापान की राजधानी टोक्यो के सबसे पुराने डिपार्टमेंटल स्टोर मित्सुकोशि में यह रोबोट रिसेप्शनिस्ट बखूबी से अपना काम कर रही है। यह रोबोट रिसेप्शनिस्ट पलक झपकाकर डिपार्टमेंट स्टोर में आने वाले ग्राहक का स्वागत करती है, और कहती है ‘मेरा नाम सिसिरा आइको है। आप कैसे हैं।
एंड्रॉयड सिस्टम से बोलती ही सिसिरा
यह रोबोट रिसेप्शनिस्ट एंड्रॉयड सिस्टम पर आधारित है, और वह सिर्फ रिकार्ड किए गए शब्दों को ही बोलती है और इन्हीं को बार-बार दोहराती है। देखने से यह रोबोट रिसेप्शनिस्ट एक दम जीवंत सजीव लगती है।
रोबोट की त्वचा देखकर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वह सिर्फ एक रोबोट है। तोशिबा कपंनी ने इस रोबोट को तैयार किया है। कंपनी के हितोशी तोकुदा कहते हैं उनका मकसद ऐसा रोबोट बनाना है जो मनुष्यों जैसी हरकतें कर सके।
उन्होंने बताया कि टोक्यों के मिस्सुकोशि डिपार्टमेंट स्टोर में रोबोट की सेवा बहुत शानदार है। मानव मशीन को मिल रहा रिस्पांस अच्छा है। उन्होंने बताया कि यह रोबोट रिसेप्शनिस्ट इस डिपार्टमेंट स्टोर में मंगलवार तक ही अपनी सेवा देगा, इसके बाद इसे विज्ञापन कार्यक्रमों में इस्तेमाल किया जाएगा।