फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   rifkind deny sting operation by the telegraph.

पूर्व ब्रितानी मंत्रियों का स्टिंग ऑपरेशन

Mon, 23 Feb 2015 02:33 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
rifkind deny sting operation by the telegraph.

ब्रिटेन के दो पूर्व विदेश मंत्रियों को हजारों पाउंड के बदले एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने संबंधी बातचीत करते हुए फिल्माया गया है।

विज्ञापन


एक अंडरकवर इन्वेस्टिगेशन यानी खुफिया जांच में ब्रिटेन के दो पूर्व विदेश मंत्रियों जैक स्ट्रॉ और सर मैल्कॉम रिफकाइंड को अपने पद और संपर्कों का गलत इस्तेमाल कर चीन की एक कंपनी को लाभ पहुंचाने संबंधी बातें करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन


ये स्टिंग ऑपरेशन 'द डेली टेलीग्राफ' और चैनल 4 डिस्पैचेज ने किया है। डॉक्यूमेंट्री बनाने वालों का कहना है कि रिपोर्टर्स को फर्ज़ी चीनी कंपनी के कर्मचारियों के रूप में पेश किया गया था। हालांकि दोनों सांसदों ने उन पर लगे आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रॉ को यह कहते हुए रिकॉर्ड करने का दावा किया गया है कि किस तरह उन्होंने अपने संपर्कों का फ़ायदा उठाते हुए उस कंपनी के लिए यूरोपियन यूनियन के नियमों में बदलाव कराए। इसके लिए उन्हें सालाना 60 हजार पाउंड मिले।


स्ट्रॉ को यह कहते हुए सुना गया, "आमतौर पर मैं अगर भाषण या कुछ इस तरह का करता हूं तो दिन का 5,000 पाउंड तक चार्ज करता हूं।"

द टेलीग्राफ के वीडियो में कंजरवेटिव पार्टी के सांसद सर मैल्कॉम रिफ़काइंड को भी यह दावा करते हुए दिखाया गया है कि वह दुनिया के हर ब्रिटिश राजदूत तक पहुँचने की व्यवस्था करा सकते हैं।

मैल्कम को यह कहते हुए सुना गया, "मैं अपना काम करता हूं- मुझे कोई वेतन नहीं देता। मुझे खुद कमाना होता है। मेरी आधे दिन की फ़ीस 5,000 से 8,000 पाउंड के बीच होती है।"

स्ट्रॉ के आग्रह पर उन्हें लेबर पार्टी के संसदीय बोर्ड से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed