फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Report: Tolerates Culture Bullying, harassment rife at UK Parliament 

ब्रिटिश संसद में भी #MeToo, यौन उत्पीड़न को सहना और छिपाना आम बात: रिपोर्ट

Tue, 16 Oct 2018 03:58 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Report: Tolerates Culture Bullying, harassment rife at UK Parliament 
UK parliament
ब्रिटेन में हुई जांच में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। ब्रिटेन की संसद में लंबे समय से डराने-धमकाने, दुर्व्यव्हार और यौन उत्पीड़न को सहने और छिपाने की संस्कृति है। हाउस ऑफ कॉमन की नेता एंड्रिया लीडसम ने इस साल के शुरू में सांसदों और संसदीय स्टाफ के खिलाफ अनेक आरोपों के बीच इस स्वतंत्र जांच के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे मामलों का खुलासा करने की बजाय छिपाया जाता है। यही नहीं सताए जाने और उत्पीड़न किए जाने की शिकायत करने वालों को कोई संरक्षण भी नहीं दिया जाता है। यह जांच रिटायर जज डेम लौरा कॉक्स ने की है। उन्होंने कहा कि संसदीय कर्मचारियों के साथ जो भी होता है वह यहां की संस्कृति का हिस्सा है। वह शीर्ष से शुरू होती है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में तब तक बदलाव नहीं हो सकता है जब तक कि हाउस ऑफ कॉमन के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया नहीं जाता है। 
विज्ञापन


कॉक्स ने 155 पन्नों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सार्थक बदलाव आने में कई पीढ़ियां लग जाएंगी। इस खुलासे के बाद हाउस ऑफ कॉमन के स्पीकर जॉन बर्को पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ा गया है। उनपर स्टाफ को तंग करने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि उन्होंने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed