फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   rats eat part of suffolk woman car

चूहे खा गए कार के पुर्जे, एक लाख का नुकसान

Tue, 29 Jan 2013 08:54 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 29 Jan 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
rats eat part of suffolk woman car

चूहों ने कपड़े कुतर दिए या खाने-पीने के सामान को नुकसान पहुंचा दिया। ये बात आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन इंग्लैंड में एक चूहे ने तो कार को ही तार-तार कर दिया।

विज्ञापन


सफल्क इलाके में रहने वाली 74 साल की जिल जब छुट्टियों से लौटीं तो उन्होंने देखा कि चूहों ने उनकी कार के कई पुर्जे खा लिए हैं। उन्हें करीब एक लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


जिल ने बताया कि कार के अंदर के इलेक्ट्रिक पुर्जे गायब हो चुके हैं और चूहों ने पेडलों से रबर तक कुतर दी है। उनकी बीमा कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि लगता है कि चूहे कार में घुस गए और वायरिंग सिस्टम और सीटबेल्ट को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिल क्रिसमस की छुट्टियों में अपने रिश्तेदारों के घर गई थीं और अपनी कार घर पर ही छोड़ गई थी। वे बताती हैं कि वापस लौटने के एक दिन बाद मैं कार का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही थी। लेकिन सेंट्रल लॉकिंग काम नहीं कर रहा था। तब मैने देखा कि पेडल पर लगी रबड़ कुतरी हुई थी। हर तरफ चूहों का मल था। मैं इसे पहचान सकती हूं।

जिल की फोर्ड फ्यूज़न कार को गराज भेजना पड़ा और इसे ठीक होने में तीन हफ्ते लगे क्योंकि हर बार उन्हें कोई नया नष्ट हुआ हिस्सा मिल जाता था।

चूहे भगाने के लिए जला हुआ टोस्ट
इस इलाक़े में 70 साल से पेस्ट कंट्रोलर का काम करने वाले रॉबिन वाइले कहते हैं कि उन्होंने ऐसी समस्या पहले नहीं देखी। लेकिन जिल डेलाने इस बात पर अड़ी हुई हैं कि नुकसान चूहों ने ही पहुंचाया है।

वैसे तो जिल के मकान मालिक चूहों से निपटने के तरीके ढूंढ रहा है और घर के पास पड़े मलबे को भी हटाया जा रहा है लेकिन जिल को डर है कि चूहे फिर नुकसान पहुंचा सकते हैं।


वे कहती हैं कि अगर मुझे फिर बीमा कंपनी के पास जाना पड़ा तो मुश्किल हो जाएगी। मैंने कई जगह जली हुई ब्रेड रख छोड़ी है क्योंकि मैने सुना है कि चूहों को ये नापसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed