{"_id":"0b0a2689cc87af80cfada2f1cc6091cb","slug":"ration-of-anganwadi-bugs-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी के राशन में कीड़े, विवाद","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
आंगनबाड़ी के राशन में कीड़े, विवाद
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 16 Nov 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्मल के गांव रामनगर में आंगनबाड़ी के राशन में कीड़े मिलने के बाद ग्रामीणोें ने हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणोें का आरोप है कि कई दिन से राशन खराब मिल रहा है। इससे बच्चे बीमार हो रहे हैं।
क्षेत्र के गांव रामनगर एक आंगनबाड़ी के राशन में शनिवार को कीड़े मिलने व बदबूदार राशन मिलने पर ग्रामीणाें ने हंगामा कर दिया। ग्रामीण सुभाष ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी मेें कई दिनाें से राशन खराब मिल रहा है। जब इस बारे में कार्यकर्ता को शिकायत की गई तो उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया।
गांव की बुजुर्ग महिला मूर्ति देवी ने आरोप लगाया कि उनके बच्चों को कम राशन दिया जा रहा है। इस बारे में बार-बार शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ। कई ग्रामीणों ने तो बच्चों को आंगनबाड़ी में भेजना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
एफसीआई से मिलता है कम राशन
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर निर्मल देवी की माने तो अकेले रामनगर में ही नहीं बल्कि पूरे जिले में ऐसा ही राशन आ रहा है। हर जगह राशन की क्वालिटी एक समान है। राशन हल्का भी मिल रहा है। हर सेंटर पर जानबूझ कर रात के समय राशन आता है। राशन भेजने वाली एजेंसी सरकारी है। ऐसे में उसकी शिकायत किससे करें। उन्होंने बताया कि इस बारे में पीओ से भी दर्जनों बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पहले भी हुआ है विवाद
निर्मल देवी का कहना है केंद्र पर राशन को लेेकर पहले भी विवाद हो चुका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का दावा है कि जैसा राशन उनके पास आ रहा है। उसे साफ करके बनाया जाता है।