फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Rahul Gandhi will address two public meetings Hamburg and Berlin in Germany

राहुल ने जर्मनी में खोला मोदी से गले मिलने का राज, बोले- घृणा का जवाब घृणा से देना मूर्खता

Thu, 23 Aug 2018 02:50 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will address two public meetings Hamburg and Berlin in Germany

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी में यह राज खोल दिया कि संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले क्यों लगाया था। हैम्बर्ग में एक कार्यक्रम में मोदी को गले लगाने के सवाल पर राहुल ने कहा, ‘इसके पीछे मूल विचार यह है कि यदि कोई आपसे घृणा करता है, तो यह उसका अंदाज है, लेकिन उसी अंदाज में घृणा से उसका जवाब देना मूर्खता है। उससे किसी समस्या का हल नहीं निकलेगा।

विज्ञापन


आप अपनी भावना कैसे व्यक्त करते हैं उस पर आपका पूरा नियंत्रण होता है। हालांकि उन्होंने कहा कि खुद उनकी पार्टी के कुछ सदस्यों को उनका मोदी से गले मिलना अच्छा नहीं लगा था। 
विज्ञापन


चार दिन के ब्रिटेन और जर्मनी के दौरे पर पहुंचे राहुल ने हिंसा पर बात करते हुए कहा कि मेरे परिवार के दो लोगों, मेरे पिता और दादी की हत्या हुई है। हिंसा से हिंसा को खत्म नहीं किया जा सकता। उससे अहिंसा से ही निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में रोजगार की बड़ी समस्या है, लेकिन प्रधानमंत्री उस पर बात नहीं करना चाहते। चीन हर रोज पचास हजार लोगों को रोजगार देता है, जबकि भारत में रोजाना 400 लोगों को ही रोजगार मिलता है। 


इसके अलावा कार्यक्रम में राहुल ने महिला सुरक्षा, दलित मसले और मॉब लिंचिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ों को अब सरकारी लाभ नहीं मिलता। गरीबों की योजनाओं का पैसा अब महज चंद बड़े कॉरपोरेट को दिए जा रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि भारत चीन के मुकाबले अमेरिका के ज्यादा करीब है, फिर भी भारत अपने हित में फैसले लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed