{"_id":"5b0ff4224f1c1ba96e8b58e8","slug":"putin-invites-north-korean-leader-kim-jong-un-to-visit-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप-किम मुलाकात से पहले सनकी तानाशाह को रूस ने बुलाया","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ट्रंप-किम मुलाकात से पहले सनकी तानाशाह को रूस ने बुलाया
एजेंसी, मॉस्को
Updated Thu, 31 May 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच होने वाली ऐतिहासिक शिखर वार्ता से पहले रूस ने किम को अपने यहां आने के लिए आमंत्रित किया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को उत्तर कोरिया पहुंचकर किम को यह निमंत्रण दिया।
रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने किम के साथ पहली बार उत्तर कोरिया में मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने किम से कहा, ‘रूस आइए, हम आपको देखकर बहुत खुश होंगे।’ लावरोव ने किम को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शुभकामनाएं भी दीं।
पुतिन ने किम को कोरियाई प्रायद्वीप में शुरू की गई बड़ी पहलों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। रूसी एजेंसी ने कहा कि लावरोव पहले रूसी अधिकारी हैं जिनसे किम ने मुलाकात की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने दोनों नेताओं के मुलाकात की एक तस्वीर भी जारी की है। तस्वीर में दोनों नेता हाथ मिलाते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया इस समय वैश्विक शक्तियों के साथ अपने रिश्ते सुधारने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसी संबंध में पिछले महीने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि योंग हो ने रूस में लावरोव से मुलाकात की थी।
बता दें कि ट्रंप और किम के बीच इस महीने होने वाली मुलाकात से पहले अमेरिकी और उत्तर कोरियाई राजनयिकों के बीच बुधवार को न्यूयॉर्क में एक मुलाकात हुई। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने किम के विश्वासपात्र किम योंग चोल से मुलाकात की थी।