{"_id":"d9422c90-2884-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"putin-dismissed-minister-defence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतिन ने रक्षा मंत्री को बर्खास्त किया","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
पुतिन ने रक्षा मंत्री को बर्खास्त किया
Updated Wed, 07 Nov 2012 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रक्षा मंत्रालय पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद रक्षा मंत्री एंटॉले सर्देयूकोव को को बर्खास्त कर दिया है। पूर्व में आपातकालीन मंत्री रह चुके और पुतिन के वफादार सहयोगी माने जाने वाले सर्गी शोइगू अब एंटॉले सर्देयूकोव की जगह रक्षा मंत्री होंगे। रुस की शीर्ष जांच संस्था रक्षा मंत्रालय द्वारा बाज़ार भाव से कम कीमत पर सामान बेचे जाने के मामले की जांच कर रही है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि सर्देयूकोव को निष्पक्ष जांच करवाने के मकसद से हटाया गया है।
विज्ञापन
पिछले महीनें रुस की जांच ऐजेंसी ने सेना अधीन रक्षा ठेकेदार के कार्यालय पर छापे मारे थे। आरोप है कि इस कंपनी ने बाज़ार भाव से कम कीमत में व्यापारिक संस्थानों को सामान बेचा जिससे लगभग 100 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। ऑबॉरोन सर्वेसेज़ नाम की कंपनी सैनिक विमानों और हथियारों का रखरखाव करने और सैनिक अड्डे बनाने का काम करती है। जांच कमेटी के प्रवक्ता व्लादिमीर मार्केन ने कहा है कि अगर ज़रुरत हुई तो पूर्व रक्षा मंत्री सर्देयूकोव से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री के दुशमन
शुरुआत में पूर्व रक्षा मंत्री सर्देयूकोव एक फर्नीचर की दुकान में प्रबंधक थे और 2007 में रक्षा मंत्री बनने से पहले वो रुस की टैक्स विभाग के प्रमुख रह चुके हैं। रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने सेना की संख्या में भारी कटौती की गई और सेना की संपत्तियों को नागरिक हाथों में दिया गया। इसके अलावा उन्होंने सेना के साज़ो सामान बनाने वाली कंपनियों को भाव कम करने पर मजबूर किया। बीबीसी संवाददाता के अनुसार इस दौरान उन्होंने सेना मे कई दुशमन बना लिए। इतना ही नहीं उन्होंने अपने ससुर को ही नाराज़ कर दिया जोकि रुस के उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं और मौजूदा समय में सरकारी गैस कंपनी गैज़प्रोम के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
रुस की गुप्तचर सेवा की करीबी मानी जा रही एक वेबसाइट के मुताबिक जब दो हफ्ते पहले पुलिस ने एक मुख्य संदिग्ध येनवेजेनिया वास्लियेवा के घर धांधली के आरोप में छापा मारा गया तो वहां पूर्व रक्षामंत्री सर्देयूकोव को उनके घर पाया गया, जिसके बाद उन पर विवाहेतर संबध के आरोप लगे।